ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार विधानमंडल के बाहर बने स्वागत कक्ष का CM नीतीश ने किया उद्घाटन

PATNA : बजट सत्र के छठे दिन आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानमंडल के बाहर बने स्वागत कक्ष का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया. ये एक तरीके से वेटिंग रूम

बिहार विधानमंडल के बाहर बने स्वागत कक्ष का CM नीतीश ने किया उद्घाटन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बजट सत्र के छठे दिन आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानमंडल के बाहर बने स्वागत कक्ष का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया. ये एक तरीके से वेटिंग रूम है. जो लोग बिहार विधानमंडल आना चाहते हैं उनको पहले यहां बैठना होगा और अनुमति मिलने के बाद ही वह अंदर जा सकते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधान मंडल के नवनिर्मित स्वागत कक्ष का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया. 


उद्घाटन के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस स्वागत कक्ष का उद्घाटन किया गया है और इसे हमलोग देखने भी आए हैं. यहां सभी लोगआकर बैठेंगे और यहां की सुविधा का लाभ उठायेंगे.


मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, अवधेश नारायण सिंह, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे. इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे स्वागत कक्ष का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि स्वागत कक्ष बनकर अच्छा काम हुआ है. लोग यहां आएंगे बैठेंगे, परमिशन मिलेगा तब अंदर जायेंगे. बता दें कि दिल्ली के विधानमंडल में भी ऐसा स्वागत कक्ष बना हुआ है, और अब बिहार में भी ये सुविधा हो है.




वहीं यूपी चुनाव को लेकर नीतीश कुमार से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि अभी हम इस पर क्या बोले. बता दें कि आज यूपी के अंतिम चरण का मतदान हो रहा है. जदयू भी वहां किस्मत आजमा रही है.

टैग्स