ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

विधानमंडल मानसून सत्र 26 जुलाई से, राज्यपाल ने दी सहमति

PATNA : बिहार में 26 जुलाई से द्विसदनीय राज्य विधानमंडल का मॉनसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है. मानसून सत्र 30 जुलाई तक तक चलेगा. सत्र को लेकर राज्यपाल फागू चौहान ने सहमति दे दी ह

विधानमंडल मानसून सत्र 26 जुलाई से, राज्यपाल ने दी सहमति
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में 26 जुलाई से द्विसदनीय राज्य विधानमंडल का मॉनसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है. मानसून सत्र 30 जुलाई तक तक चलेगा. सत्र को लेकर राज्यपाल फागू चौहान ने सहमति दे दी है. कार्यक्रम का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है.


कोरोना संकट की वजह से मानसून सत्र छोटा रखने का निर्णय लिया गया है. शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की अहम बैठक में विधानमंडल मानसून सत्र बुलाने की स्वीकृति दी गई. बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र 26 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित होने वाला है. बिहार विधानसभा के तृतीय सत्र और बिहार विधान परिषद् के 198वें सत्र (मानसून) के औपबंधिक कार्यक्रम की स्वीकृति दी गई है.


सबसे पहले 26 जुलाई को शपथ ग्रहण (यदि हो), इसके बाद राज्यपाल द्वारा अध्यादेशों की प्रमाणित कॉपी को सदन के पटल पर रखा जायेगा. अगले दिन 27 जुलाई को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य और 28 जुलाई और 29 जुलाई को राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य किये जायेंगे. मॉनसून सत्र के आखिरी दिन 30 जुलाई को 2021-22 की प्रथम अनुपूरक खर्च पर वाद-विवाद होगा.


विधानमंडल मानसून सत्र 26 जुलाई से, राज्यपाल ने दी सहमति

विधानमंडल मानसून सत्र 26 जुलाई से, राज्यपाल ने दी सहमति