ब्रेकिंग
Bihar News : मुजफ्फरपुर में अवैध मिट्टी खनन ने ली मासूम की जान! ट्रैक्टर ने 10 साल के सन्नी को कुचला, चालक फरार✦Bihar Viral News : सीट नहीं मिली तो सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ गया युवक, 20 मिनट तक मची अफरातफरी; वीडियो वायरल✦Bihar Murder News : घर से बुलाया, बैक टू बैक तीन गोलियां मारीं और फिर गायब कर दिया शव, अब पोखर में मिला टिंकू...✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी शादी के बाद जाएंगी अमेरिका? पति ऋषिकेश की पढ़ाई से लेकर 3.5 करोड़ की कार तक, जानें पूरी कहानी✦Bihar News : बिहार में भीषण सड़क हादसा: हाईवा के नीचे घुसी बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, 2 घंटे तक जिंदगी के लिए चिल्लाता रहा घायल✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में अवैध मिट्टी खनन ने ली मासूम की जान! ट्रैक्टर ने 10 साल के सन्नी को कुचला, चालक फरार✦Bihar Viral News : सीट नहीं मिली तो सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ गया युवक, 20 मिनट तक मची अफरातफरी; वीडियो वायरल✦Bihar Murder News : घर से बुलाया, बैक टू बैक तीन गोलियां मारीं और फिर गायब कर दिया शव, अब पोखर में मिला टिंकू...✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी शादी के बाद जाएंगी अमेरिका? पति ऋषिकेश की पढ़ाई से लेकर 3.5 करोड़ की कार तक, जानें पूरी कहानी✦Bihar News : बिहार में भीषण सड़क हादसा: हाईवा के नीचे घुसी बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, 2 घंटे तक जिंदगी के लिए चिल्लाता रहा घायल

बिहार के इन शिक्षकों-कर्मचारियों को जल्द मिलेगी तीन महीने की सैलरी, पेंशन के लिए भी 1,127.34 करोड़ जारी

Bihar News: बिहार सरकार ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के भुगतान के लिए 1,127.34 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस राशि से जून से अगस्त तक के वेतन-पेंशन के साथ गेस्ट शिक्षकों के मानदेय का भुगतान किया जाएगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन के भुगतान के लिए 1,127 करोड़ 34 लाख रुपये जारी किए हैं। इस राशि से जून, जुलाई और अगस्त महीने के बकाया वेतन-पेंशन का भुगतान किया जाएगा। इसमें गेस्ट शिक्षकों के मानदेय की राशि भी शामिल है।



सरकार के इस फैसले से राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन तथा पेंशन भुगतान का रास्ता साफ हो गया है। जारी राशि का इस्तेमाल नियमित शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन के साथ रिटायर हो चुके शिक्षकों एवं कर्मचारियों की पेंशन के भुगतान में किया जाएगा।



उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव शिशिर कुमार मिश्र ने शुक्रवार को सभी विश्वविद्यालयों को राशि जारी करने की प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने संबंधित कुलसचिवों को पत्र भेजकर शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन के साथ पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। विभागीय पत्र के अनुसार, विश्वविद्यालयों को उनकी आवश्यकता के आधार पर अलग-अलग राशि आवंटित की गई है।



किस विश्वविद्यालय को कितनी राशि मिली?

पटना विश्वविद्यालय: 77.65 करोड़ रुपये

मगध विश्वविद्यालय: 162.03 करोड़ रुपये

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय: 162.15 करोड़ रुपये

जय प्रकाश विश्वविद्यालय: 77.61 करोड़ रुपये

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय: 105.14 करोड़ रुपये

बीएन मंडल विश्वविद्यालय: 84.76 करोड़ रुपये

तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय: 80.86 करोड़ रुपये

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय: 165.22 करोड़ रुपये

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय: 40.66 करोड़ रुपये

मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय: 3.03 करोड़ रुपये

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय: 102.72 करोड़ रुपये

पूर्णिया विश्वविद्यालय: 27.86 करोड़ रुपये

मुंगेर विश्वविद्यालय: 37.65 करोड़ रुपये



जारी राशि में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को सबसे अधिक 165.22 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय को 3.03 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। सरकार की ओर से जारी इस राशि से विश्वविद्यालयों में जून से अगस्त तक के वेतन और पेंशन भुगतान के साथ गेस्ट शिक्षकों के मानदेय का भुगतान भी किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता