ब्रेकिंग
Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं

बिहार के 19 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 25 सितंबर तक बदलता रहेगा मौसम का मिजाज; जानें कहां होगी भारी बारिश

Bihar weather news: बिहार में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने पटना समेत 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से आने वाले दिनों में बारिश तेज हो सकती...

बिहार के 19 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 25 सितंबर तक बदलता रहेगा मौसम का मिजाज; जानें कहां होगी भारी बारिश
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Today Weather News: बिहार में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी है, लेकिन अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. मौसम विभाग ने आज पटना समेत राज्य के 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटे के दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है. कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.


मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से पूर्वी राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. इसका असर बिहार के कुछ हिस्सों में भी देखने को मिल सकता है.


बिहार में सामान्य से 37% कम बारिश

राज्य में इस मानसून सीजन के दौरान अब तक करीब 589.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. सामान्य तौर पर इस अवधि में करीब 931.9 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी. इस हिसाब से बिहार में अब तक सामान्य से करीब 37% कम बारिश हुई है.


पिछले 24 घंटे के दौरान भी मानसून की गतिविधियां कमजोर रहीं. पूर्वी बिहार के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. मध्य बिहार के कुछ इलाकों और दक्षिण-पश्चिम बिहार के एक-दो स्थानों पर भी बारिश दर्ज की गई. वहीं, उत्तर-पश्चिम बिहार में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा.


पटना में कैसा रहेगा मौसम

पटना में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. तापमान 34 डिग्री से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.


23 सितंबर को भी बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान बारिश या गरज के साथ एक-दो दौर की बौछारें पड़ सकती हैं. तापमान 33 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.


24 सितंबर को बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान तापमान 30 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.


25 सितंबर को बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं. मौसम विभाग ने इस दिन भारी बारिश की संभावना जताई है. तापमान करीब 30 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.


बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बढ़ाएगा बारिश की गतिविधि

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी-मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. 21 सितंबर की सुबह तक यह सिस्टम पश्चिम-मध्य और उससे सटे पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ था.


अगले 24 घंटे में इसके और मजबूत होने की संभावना है. इसके बाद यह गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है. पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए इसके 23 सितंबर की सुबह के आसपास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट के पास पहुंचने की संभावना है.


इस मौसम सिस्टम के प्रभाव से बिहार में भी बारिश की गतिविधियों में बदलाव हो सकता है. खासकर दक्षिण और मध्य बिहार में बादल छाने और बारिश होने की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है.