ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, प्रमोशन और बकाया वेतन पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला; इस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया

Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है. सरकार ने शिक्षकों के प्रमोशन और बकाया वेतन पर बड़ा फैसला फैसला लिया है. बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की तरफ से इसको लेकर निर्देश जारी किए गए हैं.

Bihar Teacher News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने शिक्षकों को प्रोन्नति देने और बकाया वेतन के भुगतान का फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही छात्र-शिक्षक अनुपात को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों का रेशनलाइजेशन भी किया जाएगा।


शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार राज्य के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की प्रोन्नति की प्रक्रिया जनवरी से शुरू होगी। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने प्रोन्नति से जुड़ी तैयारियां शुरू कर दी हैं।


शिक्षकों की प्रोन्नति से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए एक समय-तालिका तैयार की जा रही है। प्रोन्नति के लिए सेवा निरंतरता से संबंधित दिशा-निर्देश जिलों को जारी कर दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि शिक्षकों को उनकी सभी देय सुविधाएं प्रदान की जाएं।


छात्र-शिक्षक अनुपात के आधार पर रेशनलाइजेशन के तहत जिन विद्यालयों में शिक्षक सरप्लस पाए जाएंगे, उन्हें आवश्यकता वाले विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाएगा। यह प्रक्रिया सभी जिलों में प्राथमिकता के आधार पर लागू की जाएगी।


इसके अलावा, जिन जिलों में वेतन संरक्षण के आधार पर शिक्षकों को बकाया भुगतान नहीं हो पाया है, वहां अविलंब भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सभी ऐसे विशिष्ट शिक्षकों को, जिन्हें वेतन संरक्षण का लाभ दिया गया है, योगदान की तिथि से बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा।


साथ ही शिक्षा विभाग ने परिचारियों के जिला स्तर पर प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। यह प्रशिक्षण प्रत्येक कार्य दिवस पर आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी के तहत विद्यालयों के लिपिकों को प्रतिदिन कम से कम पांच पृष्ठ हाथ से लिखने, कंप्यूटर पर कार्य करने और टाइपिंग अभ्यास करने के निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता