ब्रेकिंग
तमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफरतमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफर

Bihar Teacher's News: बिहार में 31 शिक्षकों पर गिरी गाज!, सेवा खत्म करने की तैयारी

बांका DPO संजय यादव ने बताया कि बिना सूचना के गायब 31 शिक्षकों की पहचान की गई है। इनमें से कुछ के नाम फर्जी पाए गए हैं। कुछ के खिलाफ थाने में केस दर्ज है। वेतन पहले ही बंद किया जा चुका है। ई-कोष से भी नाम हटाया जा रहा है।

BIHAR
शिक्षा विभाग की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Teacher's News: बिहार में बिना सूचना के गायब रहने वाले 31 शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी की है। इन शिक्षकों की सेवा समाप्ति की जा सकती है। शिक्षा विभाग ने बिना सूचना के लंबे समय से गायब 31 शिक्षकों की सूची जारी की है। संबंधित विद्यालयों के हेडमास्टरों को भी सख्त चेतावनी दी गई है।


बीईओ को निर्देश दिया गया है कि इन शिक्षकों के योगदान पर रोक लगाई जाए। बिना विभागीय अनुमति के इन्हें विद्यालय में शामिल नहीं किया जाएगा। शिक्षकों की इस सूची में कई फर्जी शिक्षक भी शामिल हैं। फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद ये शिक्षक फरार हो गए थे।


करीब दर्जनभर शिक्षक ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले साल सक्षमता परीक्षा के लिए एक ही टीईटी प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर नौकरी हासिल की थी। सबसे ज्यादा फर्जी शिक्षकों की संख्या बांका प्रखंड में है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि इन शिक्षकों की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया जारी है। ई-शिक्षा कोष से इनके नाम हटाए जा रहे हैं।


इन शिक्षकों का वेतन पहले ही रोक दिया गया है। कुछ शिक्षकों के खिलाफ पुलिस में केस भी दर्ज है। ई-शिक्षा कोष से इन शिक्षकों के नाम हटाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में ये किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा कर दोबारा विद्यालय में योगदान न कर सकें। यदि कोई बीईओ इन शिक्षकों को विद्यालय में योगदान कराता है, तो वह सीधे जिम्मेदार माना जाएगा। 


बांका में 31 शिक्षकों की पहचान की गई है, जो बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित हैं। इनमें से कुछ के नाम निगरानी जांच में फर्जी पाए गए हैं। शिक्षा विभाग ने बिना सूचना के गायब रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उनकी सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही फर्जी शिक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

टैग्स

संबंधित खबरें