ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar News: नीतीश कुमार ने शिक्षकों को दिया बड़ी सौगात, ट्रांसफर पोस्टिंग में मिलेगी पसंदीदा जिला

Bihar News: बिहार सरकार ने शिक्षकों को अंतर जिला स्थानांतरण में राहत देते हुए तीन जिलों का विकल्प देने का फैसला किया है। अब शिक्षकों का पदस्थापन उन्हीं चुने गए जिलों में किया जाएगा, जिससे उन्हें मनचाहा स्थान मिल सकेगा।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार विधानसभा सत्र से पहले राज्य सरकार ने शिक्षकों को एक महत्वपूर्ण राहत देते हुए अंतर जिला स्थानांतरण (Inter-District Transfer) से जुड़ा बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने शिक्षकों को बड़ी राहत दे दिया है। 


दरअसल, इस संबंध में घोषणा मुख्यमंत्री ने अपने के आधिकारिक सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है। यह निर्णय उन शिक्षकों के लिए राहत लेकर आया है, जो हाल के स्थानांतरण प्रक्रिया से असंतुष्ट थे या जिन्हें मनपसंद स्थान नहीं मिल पाया था।


उन्होंने लिखा है कि “शिक्षा विभाग द्वारा हाल में किए गए शिक्षकों के स्थानान्तरण के बारे में विभिन्न स्रोतों से सुझाव प्राप्त हो रहे हैं। इसकी समीक्षा के क्रम में मैंने शिक्षा विभाग को स्पष्ट निदेश दिया है कि अन्तर जिला स्थानान्तरण संबंधी जिन शिक्षकों की भी समस्या है, उनसे 3 जिलों का विकल्प प्राप्त किया जाएगा, जिसके बाद उन्हीं जिलों में उनका पदस्थापन किया जाएगा। 


आगे कहा है कि “जिलों के अंदर पदस्थापन का कार्य जिला पदाधिकारी की समिति द्वारा किया जाएगा ताकि यथासंभव इच्छित प्रखण्डों या उनके नजदीक उनका पदस्थापन हो सके। शिक्षकगण बच्चों के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, इसीलिए मेरा विनम्र आग्रह होगा कि वे इस बारे में चिंतित न होकर बिहार में बच्चों की शिक्षा के लिए लगनपूर्वक काम करें।” यह निर्णय न केवल शिक्षकों को राहत देगा, बल्कि शैक्षणिक वातावरण को भी सुदृढ़ करेगा, क्योंकि संतुष्ट और स्थिर शिक्षक ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकते हैं।