ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar Teacher Transfer: काम छोड़कर ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए विभाग का चक्कर काटने वाले शिक्षक हो जाएं सावधान! कड़ी कार्रवाई करने के लिए DEO को भेजा गया लेटर

Bihar Teacher Transfer: डीईओ को यह निर्देश दिया गया है कि ऐसे शिक्षक जो स्कूल का काम छोड़कर अपने ट्रांसफर के लिए विभाग का चक्कर लगा रहे हैं, उन शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Bihar Teacher Transfer
ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए विभाग का चक्कर काटने वाले शिक्षक हो जाएं सावधान!
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Teacher Transfer: बिहार में सरकारी टीचर्स की ट्रांसफर-पोस्टिंग विभाग चरणबद्ध तरीके से कर रहा है। इसी बीच विभाग की ओर से शिक्षकों के लिए सख्त फरमान जारी किया गया है। विभाग की ओर से डीईओ को यह निर्देश दिया गया है कि ऐसे शिक्षक जो स्कूल का काम छोड़कर अपने ट्रांसफर के लिए विभाग का चक्कर लगा रहे हैं, उन शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। प्राथमिक निदेशक ने बकायदा पत्र जारी करके यह कार्रवाई तय करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है।


ऐसे शिक्षक जो स्कूल का काम छोड़कर ट्रांसफर और दूसरे स्थापना संबंधी काम के लिए अनावश्यक तरीके से निदेशालय या विभागीय मुख्यालय के चक्कर काट रहे हैं। उन्हें शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी गई है। विभाग की ओर से डीईओ को लेटर मिला है। उन्हें निर्देश मिला है कि वो सुनिश्चित करें कि शिक्षक बेवजह विभाग के चक्कर ना काटें। पत्र में लिखा गया है कि शिक्षक जिस तरह विभागीय निदेशालय या विभाग का चक्कर काट रहे हैं उससे ना केवल स्कूल में पढ़ाई बल्कि शिक्षा विभाग का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।


प्राथमिक निदेशक ने डीईओ से कहा है कि जिन टीचरों का ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट नहीं है, उनकी प्रोफाइल खासतौर पर आधार नंबर और अन्य संबंधित जानकारी तीन दिनों के अंदर निदेशालय को उपलब्ध कराएं। वहीं ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के आधार पर अगर किसी शिक्षक का ट्रांसफर नहीं हो पाता है तो ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर जरूरी जानकारी देने के लिए ऑप्शन देने का भी निर्देश दिया गया है जिसपर वो ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता