ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar Teacher News: ‘गुरूजी’, वीडियो कॉल पर पकड़े गए थे, शिक्षा विभाग के ACS एस.सिद्धार्थ के आदेश पर हुए सस्पेंड

पूर्वी चंपारण में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने वीडियो कॉल से की जांच। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक रितेश कुमार वर्मा दुकान पर बैठे मिले। बच्चों को एमडीएम भी नहीं मिला था. मामले में प्रधान शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया

Bihar Teacher News  शिक्षक सस्पेंड बिहार  Ritesh Kumar Verma Suspension  Bihar School Inspection Video Call  एस सिद्धार्थ शिक्षक कार्रवाई  पूर्वी चंपारण शिक्षक खबर  स्कूल में नहीं दुकान पर गुरूजी  Bih
© SELF
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Teacher News:  शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने आज से फोन-वीडियो कॉल के माध्यम से स्कूलों में जांच शुरू की. उन्होंने आज पूर्वी चंपारण के हरसिद्धी प्रखंड के  नवसृजित प्राथमिक विद्यालय धवही खालसा टोला के प्रधान शिक्षक रितेश कुमार वर्मा को फोन लगा दिया. गुरूजी स्कूल छोड़कर बाहर मटरगश्ती कर रहे थे. एस सिद्धार्थ ने गुरूजी की पोल खोली तो उन्हें जवाब देते नहीं बन रहा था.इसके बाद अपर मुख्य सचिव ने पूर्वी चंपारण के डीईओ को स्वयं स्कूल में जाकर जांच करने के आदेश दिए थे.

मटरगश्ती करने वाले गुरूजी हुए सस्पेंड

अपर मुख्य सचिव के आदेश के बाद हड़कंप मच गया. पूर्वी चंपारण डीईओ के आदेश पर डीपीओ(स्थापना) उक्त विद्यालय में पहुंचे तो पूरी पोल-पट्टी खुल गई. उक्त विद्यालय के बच्चों को एमडीएम से भी वंचित रखा गया था.बिना छुट्टी के प्रधान शिक्षक रितेश कुमार वर्मा गयाब थे. इसके बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने आरोपी शिक्षक रितेश कुमार वर्मा से कार्यस्थल पर ही स्पष्टीकरण की मांग की. आरोपी शिक्षक के जवाब से असंतुष्ट होकर जिला शिक्षा कार्यालय पूर्वी चंपारण ने आरोपी शिक्षक रितेश कुमार वर्मा को सस्पेंड कर दिय़ा है. 

पकड़े गए गुरूजी, स्कूल की बजाय दुकान पर बैठे मिले

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने हरसिद्धी प्रखंड के धवही खालसा टोला के प्रधान शिक्षक को फोन लगाया. फोन करते ही पूछा...हेलो, रितेश कुमार वर्मा जी बोल रहे हैं?  उधर से जवाब आया जी सर. रितेश जी आप स्कूल में है क्या...शिक्षक ने जवाब दिया.. सर 2 मिनट में आ रहे हैं, सर दुकान पर हैं. इस पर एसीएस ने कहा कि स्कूल की बजाय दुकान में क्या कर रहे हैं? जवाब आया सर आ रहे हैं. एस सिद्धार्थ ने शिक्षक से पूछा- बच्चों को पढ़ाने में मन नहीं लग रहा है? वीडियो ऑन करिए, वीडियो वाला फोन नहीं है ? आप दुकान पर क्या कर रहे हैं? आप क्या कर रहे थे दुकान पर बताइए. आप स्कूल में टाइम पर नहीं जाते हैं क्या, अटेंडेंस लगा करके स्कूल से गायब हो गए इसका मतलब यही हुआ ना?  आपने सुबह में अटेंडेंस लगाया और घर से भाग गए. अभी 11:30 बजा है, अपने स्कूल कैसे छोड़ दिया, आप स्कूल में नहीं हैं, शिक्षक बोला- नहीं कर स्कूल में आ गए हैं सर, दूसरे टीचर से बात कराइए। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता