ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

Bihar Teacher News: शिक्षक-शिक्षिका की ऑनलाइन हाजिरी कितनी सफल...शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने क्या कहा ?

Bihar Teacherशिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने BPSC TRE 3.0 सप्लीमेंट्री रिजल्ट पर स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा कि रिजल्ट पर अंतिम निर्णय BPSC का है। साथ ही उन्होंने बताया कि जीपीएस आधारित टेक्नोलॉजी से 90% से अधिक शिक्षकों की उपस्थिति में सुधार हुआ है।

Bihar Teacher News,BPSC TRE 3.0 Supplementary Result  Bihar Shikshak Niyukti 2025  Sunil Kumar Education Minister Bihar  Teacher Attendance Bihar  GPS Technology in Schools Bihar  BPSC Latest Update
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षा मंत्री ने BPSC Tre3.0 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है. उन्होंने कहा है कि जो भी निर्णय लेना है वह बिहार लोक सेवा आयोग को लेना है. हमलोगों को जितना शिक्षक-शिक्षिका चाहिए, अधियाचना बीपीएससी को भेजते हैं, उस अनुरूप एजेंसी रिजल्ट देती है. 

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर नई टेक्नोलॉजी लाई गई है. इससे काफी सुधार हुआ है. हम लोगों ने जो टेक्नोलॉजी इस्तेमाल किया है, उसमें 92 से 94% शिक्षक समय पर स्कूल आ रहे हैं. जो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, उसमें जीपीएस भी है .90% से अधिक सुधार हुआ है. जो शिक्षक- शिक्षिका टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, उनको फिजिकली रूप से भी हम लोग उपस्थिति बनाने की सुविधा दे रहे हैं. जो गायब रहते हैं उनके खिलाफ हम लोग कार्रवाई करते हैं.

शिक्षक नियुक्ति को लेकर सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमने एसीएस साहब को कहा था . यह निर्णय बीपीएससी को लेना है. हम लोग बीपीएससी को अधियाचना भेजते हैं कि हमें कितने शिक्षक-शिक्षिका चाहिए. सप्लीमेंट्री के संबंध में निर्णय लेना बीपीएससी का काम है. जितनी भी नियुक्तियां हैं जल्द से जल्द करेंगे. अगले दो-तीन महीनों में नियुक्तियां होंगी. 



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें