ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Teacher News: ACS एस. सिद्धार्थ ने वीडियो कॉल के जरिए स्कूलों का लिया जायजा, बच्चों की संख्या कम देख शिक्षकों को दे दिया बड़ा आदेश

Bihar Teacher News: नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होने के साथ ही एक बार फिर से शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं. उन्होंने एक बार फिर से वीडियो कॉल के जरिए शिक्षकों से बात की है.

Bihar Teacher News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने एक बार फिर से वीडियो कॉल के जरिए स्कूलों के हालात का जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ शिक्षकों से बात की बल्कि स्कूलों की समस्या से भी अवगत हुए। इस दौरान उन्होंने स्कूल के हेडमास्टर को आदेश दिया कि वह गांव में घूम-घूमकर बच्चों को स्कूल से जोडने की कोशिश करें।


दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के सिद्धार्थ ने सोमवार को वीडियो कॉल के जरिए स्कूलों के हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि स्कूल से निकलकर गांव में घूम लें और गांव में जाकर लोगों को बताएं कि लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजें। उन्होंने कहा कि अब स्कूल के शिक्षकों को गांव में घूम कर बच्चों को स्कूल लाना पड़ेगा।


उन्होंने सीतामढ़ी के पोखरा मिडिल स्कूल बनाल के प्रधानाध्यापक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर लिया और वीडियो कॉल कर उनसे बातचीत की। उन्होंने बताया कि स्कूल में बाउंड्री नहीं है, जिसके कारण सुरक्षा में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। तत्काल अपर मुख्य सचिव ने तुरंत बाउंड्री बनाने का निर्देश दे दिया।


इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब स्कूल में जो शिक्षक हैं वो गांव में जाएंगे और जाने के बाद बच्चों को लेंगे और गार्जियन से बातचीत करेंगे कि बच्चों को पढ़ने के लिए भेजें। हेडमास्टर ने शिकायत कर दिया कि पानी पीने को लेकर जो समरसेबल गाड़ना था, उसे आधा अधूरा छोड़कर चला गया। उन्होंने तत्काल कहा कि मैं तुरंत अधिकारियों की क्लास लगता हूं।