ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Teacher Bharti 2026: 30 हजार शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ, रोस्टर क्लियरेंस का काम पूरा

बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए 30 हजार पदों का रोस्टर क्लियर हो गया है। 14 जनवरी के बाद BPSC को अधियाचना भेजी जाएगी।

bihar
चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Teacher Bharti 2026: बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य में करीब 30 हजार शिक्षकों की बहाली के लिए रोस्टर क्लियरेंस का काम पूरा कर लिया गया है। शिक्षा विभाग ने सभी 38 जिलों से प्राप्त रिक्तियों का प्रस्ताव तैयार कर लिया है और इसे 14 जनवरी के बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजा जाएगा।


शिक्षा विभाग के अनुसार, सोमवार को मदन मोहन झा सभागार में सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें रिक्तियों और रोस्टर से जुड़ी विसंगतियों को दूर कर प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया गया।माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि सभी जिलों से शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त हो चुकी है। फिलहाल जिलेवार रिक्तियों का आकलन किया जा रहा है, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।


बताया जाता है कि नियुक्ति के लिए सभी जिलों से आए रोस्टर क्लियरेंस रिपोर्ट को पहले सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा गया था। समीक्षा के दौरान कुछ जिलों के रोस्टर में विसंगतियां पाई गईं, जिन्हें बैठक में संबंधित अधिकारियों के सामने रखा गया। कई जिलों के रोस्टर को मौके पर ही दुरुस्त कराया गया, जबकि कुछ जिलों को सुधार के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रोस्टर क्लियरेंस की प्रक्रिया पूरी होते ही करीब 30 हजार पदों पर शिक्षक बहाली के लिए अधियाचना BPSC को भेज दी जाएगी, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।


टैग्स