ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिहार टीचर बहाली दूसरा फेज़ : मिडिल स्कूलों में महिलाओं को मिलेगा बड़ा फायदा, रिजर्व होगी 50% सीट

PATNA : बिहार में लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित द्वितीय चरण की शिक्षक भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। बीपीएससी ने शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के दूसरे चरण के लिए &nbsp

बिहार टीचर बहाली दूसरा फेज़ : मिडिल स्कूलों में महिलाओं को मिलेगा बड़ा फायदा, रिजर्व होगी 50% सीट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित द्वितीय चरण की शिक्षक भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। बीपीएससी ने शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के दूसरे चरण के लिए  डेट घोषित कर दिया गया है। इसके तहत 70,622 शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। पांच नवंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और परीक्षा शुल्क का भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। वहीं 10 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे।  इन सब चीजों के बीच जो सबसे बड़ी खबर है वो ये है कि, आयोग के तरफ से इस बार माध्यमिक पदों पर महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। 


दरअसल, शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में मध्य विद्यालय के लिए महिला अभ्यर्थियों को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। मध्य विद्यालय में 31982 पद हैं।  जिसमें महिलाओं के लिए 15991 सुरक्षित होगा। इसमें हर वर्ग की महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित होगी। इसमें बीएड और डीएलएड दोनों को मौका दिया जाएगा। टाई ब्रेकर में मुख्य परीक्षा के अंकों को देखा जाएगा। 


 बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) अध्यक्ष ने बताया कि एक समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की मेधा का आकलन के लिए सबसे पहले मुख्य परीक्षा के अंक को देखा जाएगा। इसमें भी एक सामन अंक होने पर भाषा के अंक को देखा जाएगा। इसके बाद अंतिम में जन्म तिथि से निर्धारण होगा।


वहीं ,दूसरे चरण में कुल 51 विषयों की परीक्षा ली जाएगी। इसमें मध्य में छह विषय, माध्यमिक के 15 विषय और उच्च माध्यमिक में 30 विषयों की परीक्षा होगी। पहले चरण में 43 विषयों की परीक्षा ली गई थी। इस बार सबसे ज्यादा आवेदन कक्षा छह से आठ के लिए आने की उम्मीद है। इसमें डीएलएड के साथ बीएड अभ्यर्थियों को भी मौका दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में छह लाख से अधिक आवेदन मध्य में आएंगे। वहीं माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में पहले चरण से अधिक भीड़ होगी।