ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में SVU की बड़ी कार्रवाई: उत्पाद अधीक्षक अनिल आज़ाद के पटना-जहानाबाद-औरंगाबाद स्थित ठिकानों पर रेड

बिहार में नई एनडीए सरकार के बाद भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई। एसवीयू ने पटना, जहानाबाद और औरंगाबाद में उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आज़ाद के ठिकानों पर छापेमारी की। 1.58 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप।

बिहार
आय से अधिक संपत्ति का मामला
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई तेज़ हो गई है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने पटना, जहानाबाद और औरंगाबाद में एक साथ छापेमारी की। 


औरंगाबाद के उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आज़ाद के चार ठिकानों पर रेड चल रही है। पटना के शिवपुरी में उनके आवास, जहानाबाद के सुमेरा (चाइल्ड जी पब्लिक स्कूल के पास)  और औरंगाबाद में दो जगहों पर कार्यालय (बरावन रोड, हनुमान बिगहा) और किराए का घर (डॉ. के.के. सिंह अस्पताल के पास) छापेमारी की गयी। 


छापेमारी के दौरान टीम दस्तावेज़, बैंक विवरण और संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे है। अनिल पर आय से 1.58 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति जमा करने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई तलाशी में मिले सबूतों के आधार पर तय की जाएगी। औरंगाबाद में रेड के दौरान अधिकारियों के लिए खाना भी मंगवाया गया है, जिससे कार्रवाई की गंभीरता का अंदाज़ा होता है।