ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार : सूरज के तल्ख तेवर कर रहे बेचैन, लू से बचाव के इन तरीकों को जानिए..

PATNA : बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा चुका है। सोमवार को सुबह का सबसे गर्म जिला भागलपुर रहा जहां का पारा 43 डि

बिहार : सूरज के तल्ख तेवर कर रहे बेचैन, लू से बचाव के इन तरीकों को जानिए..
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा चुका है। सोमवार को सुबह का सबसे गर्म जिला भागलपुर रहा जहां का पारा 43 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से कोई राहत के अनुमान नहीं जताया जा रहे हैं। इसी कड़ी में मौसम विभाग से कुछ और जानकारी दी गई है जिससे इस प्रचंड गर्मी से खुद को बचाया जा सकता है।


मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 11 जून तक मौसम के तेवर उग्र ही रहेंगे। हीट वेव यानी लू की स्थिति बने रहने के आसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में है। इस दौरान तेज पछुआ हवा चलेगी। 11 जून तक लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गयी है। विभाग का कहना है कि, हीट वेव के कारण शारीरिक तनाव हो सकता है, जिसके परिणामस्वरूप गंभीर बीमारी भी हो सकती है। हीट वेव के दौरान प्रभाव को कम करने और हीट स्ट्रोक के कारण होने वाली गंभीर बीमारी से बचने के लिए धूप में विशेष रूप से दोपहर 12 बजे बजे से तीन बजे के बीच बाहर जाने से बचें। 


मौसम विभाग के तरफ से यह निर्देश जारी किया गया है कि, बाहर का तापमान अधिक होने पर मेहनत-मजदूरी वाले कामों से बचें। अपने घर को ठंडा रखें, रात में पर्दे, शटर या सनशेड का प्रयोग करें और खिड़कियां खोलें। पर्याप्त पानी पिएं। यात्रा के दौरान पानी का बोतल साथ रखें। हल्के रंग के ढीले और झरझरा सूती कपड़े पहनें। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता, टोपी, जूते या चप्पल का प्रयोग करें। पंखे, नम कपड़ों का प्रयोग करें और बार-बार ठंडे पानी से स्नान करें। शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें। खड़ी गाड़ी में बच्चों को नहीं छोड़ें। लस्सी, चावल का पानी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करेगा। उच्च प्रोटीन वाले भोजन और बासी भोजन से बचें।