ब्रेकिंग
विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंका

बिहार में तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, 26 लोगों की मौत; कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में तेज आंधी-बारिश और वज्रपात से 26 लोगों की मौत हो गई. कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है. मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Bihar Weather Today
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Weather Today: सोमवार शाम पटना सहित पूरे बिहार में तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। अचानक बदले मौसम के कारण करीब एक घंटे तक लोग जहां-तहां फंसे रहे। 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज आंधी और घने काले बादलों के कारण शाम चार बजे ही सड़कों पर अंधेरा छा गया।


इस भीषण मौसम ने राज्यभर में भारी तबाही मचाई। कुल 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें वज्रपात से 8 बच्चों समेत 18 लोगों की जान गई, जबकि 8 लोग दीवार या पेड़ गिरने से दबकर मारे गए। पटना सहित 10 जिलों में व्यापक नुकसान हुआ है—कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ और फूस व कच्चे घरों को भारी क्षति पहुंची।


मौसम विभाग ने पूरे बिहार में भीषण वज्रपात का तात्कालिक अलर्ट जारी किया है। गोपालगंज और सिवान में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। अगले 48 से 72 घंटे को बेहद संवेदनशील बताया गया है। मंगलवार को 18 जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर और अरवल में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पटना समेत 10 जिलों में रेड अलर्ट लागू है।


मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 7 मई तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है। 8 मई के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद जताई गई है।


मौसम में इस अस्थिरता का कारण पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और छत्तीसगढ़ से मणिपुर तक बनी ट्रफ लाइन है। साथ ही बिहार और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है, जिसके चलते तेज आंधी और बारिश की स्थिति बनी हुई है।


अगले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बारिश से गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन उमस अभी भी लोगों को परेशान कर रही है। राजधानी पटना में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम सुहावना बना रहने की संभावना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता