ब्रेकिंग
Nitish Kumar : PM मोदी के बिहार आगमन से पहले नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे CM सम्राट, कल नरेंद्र मोदी के हाथों होना है नीतीश सेतु का उद्घाटन ✦बेतिया में 35 करोड़ का सोना लूटकर कहां गायब हुए 8 बदमाश? वैशाली के मास्टरमाइंड तक पहुंची STF, महनार में आधी रात बड़ा एक्शन✦बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा✦Bihar News : समस्तीपुर में चलती ग्वालियर-बरौनी मेल पर किसने बरसाए पत्थर? इंजन का शीशा टूटा, सहायक लोको पायलट घायल✦Bihar Politics : पहले MLC चुनाव, अब मानिकपुर रैली... आखिर क्यों बार-बार रद्द हो रहा ललन सिंह और निशांत कुमार का कार्यक्रम? बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू✦Nitish Kumar : PM मोदी के बिहार आगमन से पहले नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे CM सम्राट, कल नरेंद्र मोदी के हाथों होना है नीतीश सेतु का उद्घाटन ✦बेतिया में 35 करोड़ का सोना लूटकर कहां गायब हुए 8 बदमाश? वैशाली के मास्टरमाइंड तक पहुंची STF, महनार में आधी रात बड़ा एक्शन✦बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा✦Bihar News : समस्तीपुर में चलती ग्वालियर-बरौनी मेल पर किसने बरसाए पत्थर? इंजन का शीशा टूटा, सहायक लोको पायलट घायल✦Bihar Politics : पहले MLC चुनाव, अब मानिकपुर रैली... आखिर क्यों बार-बार रद्द हो रहा ललन सिंह और निशांत कुमार का कार्यक्रम? बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू

बिहार STF ने बनाई 350 से अधिक सुपारी किलर की लिस्ट, गिरफ्तारी के लिए स्पेशल ऑपरेशन शुरू; ड्रोन से अपराधियों के ठिकानों की मैपिंग

Bihar STF News: बिहार STF ने राज्यभर के 350 से अधिक सुपारी किलरों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। STF ने इस साल अब तक 1,716 हार्डकोर और टॉप-10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

Bihar STF News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar STF News: बिहार पुलिस की विशेष टास्क फोर्स (STF) ने राज्यभर में 350 से अधिक सुपारी किलरों की सूची तैयार की है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। STF के अनुसार, इस साल जनवरी से अब तक 1,716 हार्डकोर और टॉप-10 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 63 इनामी अपराधी भी शामिल हैं। इसके अलावा बिहार से बाहर जाकर 27 अपराधियों को पकड़ा गया है। STF के DIG संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।



DIG ने बताया कि STF ने अपने सूचना तंत्र के आधार पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिए जाने से पहले ही 94 मामलों को रोकने में सफलता हासिल की। इनमें हत्या के 40, डकैती और छिनतई के 48 तथा अन्य अपराधों के छह मामले शामिल हैं।



उन्होंने बताया कि संगठित अपराध के खिलाफ जिलावार डाटाबेस तैयार कर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें भू-माफिया को भी चिन्हित कर कार्रवाई की गई है। अवैध संपत्ति की पहचान के बाद पीएमएलए के तहत कार्रवाई के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) को प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं।



DIG संजय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार अब माओवाद से पूरी तरह मुक्त हो चुका है। आत्मसमर्पण करने वाले 63 माओवादियों को आत्मसमर्पण सह पुनर्वास नीति का लाभ दिया गया है। SP अंजनी कुमार ने बताया कि STF के पास फिलहाल तीन ड्रोन हैं, जिनका इस्तेमाल एरियल सर्विलांस और मैपिंग के लिए किया जा रहा है। अब तक 45 कुख्यात अपराधियों के ठिकानों की मैपिंग की जा चुकी है।



अपराधियों की निगरानी और कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए ड्रोन की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इससे संवेदनशील इलाकों और अपराधियों के ठिकानों पर निगरानी बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।



DIG के अनुसार, पिछले आठ महीनों में अपराधियों के साथ 19 मुठभेड़ हुईं। इनमें तीन अपराधी मारे गए, जबकि 18 घायल हुए। इस दौरान दो पुलिस जवानों की भी जान गई। STF ने बैंक, ज्वेलरी और गोल्ड लूट गिरोहों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। इस वर्ष अब तक करीब 10 किलो लूटा हुआ सोना, 50 किलो चांदी और 11.97 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।



पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर की ज्वेलरी दुकान लूट, महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र की लूट और ओडिशा के क्योंझर जिले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा लूट समेत कई मामलों का खुलासा किया है। इन मामलों में 113 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है।



पुलिस ने इस वर्ष अब तक 33 मिनी गन फैक्ट्री का भी खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान एक AK-47, दो इंसास राइफल और 398 देसी हथियार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा करीब 1,300 राउंड गोलियां भी जब्त की गई हैं।STF के अधिकारियों के मुताबिक हथियारों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए NIA स्तर पर भी जांच की जा रही है। प्रेस वार्ता में SP इम्तियाज अहमद भी मौजूद रहे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता