ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

Bihar News: बिहार में विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को लेकर सरकार ने जारी किया अहम आदेश, अब करना होगा यह काम

Bihar News: बिहार सरकार ने विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को शिविरों में प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन करने के काम में लगाने का आदेश दिया है। राजस्व महा-अभियान के अगले चरणों के तहत यह अहम निर्देश जारी किया गया है।

Bihar News
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने स्पष्ट किया है कि राजस्व महा-अभियान के चतुर्थ चरण में शिविरों में प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन करने के कार्य में विशेष सर्वेक्षण कर्मियों की सेवाएं ली जाएंगी। इस संबंध में विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों एवं जिला समाहर्त्ताओं को पत्र जारी किया है।


विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चले महा-अभियान के दौरान राज्य के सभी राजस्व ग्रामों में जमाबंदी पंजी की प्रति वितरण और शिविरों के माध्यम से नामांतरण तथा जमाबंदी सुधार से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए थे। अब चतुर्थ एवं पंचम चरण में इन आवेदनों को दाखिल-खारिज पोर्टल तथा परिमार्जन प्लस पोर्टल पर ऑनलाइन करने और उसके बाद निष्पादन की कार्रवाई की जानी है।


इस कार्य को समय पर और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभाग ने निर्णय लिया है कि वर्तमान में कार्यरत विशेष सर्वेक्षण कर्मियों का सहयोग इस कार्य में लिया जाए। आदेश में सभी स्तर के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन करने में सर्वेक्षणकर्मियों को लगाया जाए।


विभाग ने इस आदेश की प्रति सभी बंदोबस्त पदाधिकारियों, अपर समाहर्त्ताओं, अनुमंडल पदाधिकारियों, भूमि सुधार उप समाहर्त्ताओं और अंचल अधिकारियों को भी भेजी है, ताकि संबंधित स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता