ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar Silver Rate: लगन से पहले बिहार में चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, आगे और राहत की उम्मीद

Bihar Silver Rate: चांदी के दामों में इस तरह की गिरावट उन ग्राहकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं जो आगामी लगन को लेकर खरीदारी की योजना बना रहे थे, ऐसे में उनके पास अपने पैसे बचाने का यह सुनहरा अवसर है।

Bihar Silver Rate
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Silver Rate: बिहार में शादी-विवाह का मौसम शुरू होने से पहले चांदी की कीमतों ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। पिछले पाँच दिनों में पटना के सर्राफा बाजार में चांदी के रेट में 13,500 रुपये प्रति किलो की जबरदस्त गिरावट देखी गई है। जहाँ 1 अप्रैल को चांदी 1,02,000 रुपये प्रति किलो थी, वहीं 5 अप्रैल को यह भाव 88,500 रुपये तक लुढ़क गया। यह खबर उन लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आई है, जो लगन के लिए चांदी के गहने या बर्तन खरीदने की तैयारी में हैं। हालाँकि, इस गिरावट ने निवेशकों की चिंता भी बढ़ा दी है।


पटना के बाजार में चांदी की कीमतों में लगातार कमी का सिलसिला पिछले कुछ दिनों से जारी है। कैसे पिछले कुछ दिनों में चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, इसका उदाहरण आप नीचे देख सकते हैं।

1 अप्रैल: 1,02,000 रुपये प्रति किलो  

2 अप्रैल: 1,00,000 रुपये प्रति किलो  

3 अप्रैल: 98,000 रुपये प्रति किलो  

4 अप्रैल: 94,000 रुपये प्रति किलो  

5 अप्रैल: 88,500 रुपये प्रति किलो

इस तरह, महज पाँच दिनों में चांदी 13,500 रुपये सस्ती हो गई है। कहना गलत नहीं होगा कि यह गिरावट शादी के सीजन से ठीक पहले ग्राहकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।


चांदी के दाम में इस भारी कमी के पीछे कई वैश्विक और स्थानीय कारण बताए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग और आपूर्ति का असंतुलन, अमेरिकी डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ाव और औद्योगिक माँग में कमी इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। पटना के सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतों में आई नरमी का असर बिहार के बाजारों पर भी पड़ा है। इसके अलावा, शादी से पहले खरीदारी की रफ्तार अभी धीमी होने की वजह से भी दाम नीचे आए हैं।


पटना के फ्रेजर रोड स्थित तनिष्क शोरूम के महाप्रबंधक उमेश टेकरीवाल ने बताया, “आने वाले दिनों में चांदी के भाव में और गिरावट की संभावना है। वैश्विक बाजार के रुझानों को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है।” वहीं, पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के अध्यक्ष का कहना है कि चांदी के सस्ते होने से बाजार में फिर से रौनक लौट सकती है। शादी के लिए चांदी के गहने खरीदने वालों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।