ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार से टल गया बड़ा संकट, मौसम विभाग ने बिहार को वार्निंग जोन से बाहर किया

PATNA : बिहार के ऊपर से बड़ा संकट टल गया है। मौसम विभाग की तरफ से सोमवार की शाम जारी किए गए वेदर बुलेटिन के मुताबिक बिहार में अब भारी बारिश की संभावना खत्म हो गई है। मौसम विभाग ने

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार के ऊपर से बड़ा संकट टल गया है। मौसम विभाग की तरफ से सोमवार की शाम जारी किए गए वेदर बुलेटिन के मुताबिक बिहार में अब भारी बारिश की संभावना खत्म हो गई है। मौसम विभाग ने जो अपडेट जारी किया है उसके मुताबिक बिहार में कुछ जगहों पर हल्की और तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 

1 अक्टूबर के लिए जारी किए गए वेदर बुलेटिन के मुताबिक पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय में बहुत भारी बारिश और पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पांडिचेरी और केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा अपडेट में बिहार को वार्निंग जोन से बाहर कर दिया गया है। सामान्य तौर पर जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार के ज्यादातर जिलों में अभी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का अपडेट बिहार के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।