ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार से रूठा मानसून, इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट; राजधानी में झमाझम बारिश के लिए करना होगा इंतजार

PATNA : बिहार में मानसून कमजोर होता नजर आ रहा है। इस वजह से बारिश संबंधी गतिविधियों में कमी आई है। राज्यभर में अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। राज्य

बिहार से रूठा मानसून, इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट; राजधानी में झमाझम बारिश के लिए करना होगा इंतजार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में मानसून कमजोर होता नजर आ रहा है। इस वजह से बारिश संबंधी गतिविधियों में कमी आई है। राज्यभर में अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। राज्यवासियों को झमाझम बारिश के लिए अगले हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, उत्तर और दक्षिण-पूर्व हिस्से में एक-दो जगहों पर गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पश्चिमी चंपारण और किशनगंज जिले में वज्रपात यानी ठनका गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।


दरअसल, मौसम विभाग के तरफ से यह जानकारी दी गई है कि पटना समेत प्रदेशभर में 24 जुलाई तक मानसून की स्थिति कमजोर रहेगी। इस दौरान राज्य में अधिकतर जगहों पर कम बारिश होगी। पिछले दो दिनों से यह दिखने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 जुलाई के बाद कुछ जगहों पर मानसून की आंशिक सक्रियता रह सकती है। 


वहीं, बारिश नहीं होने के कारण पटना समेत 27 जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। पटना का अधिकतम पारा 36.6 व 39 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम पारा गया। जबकि, बुधवार तक राज्यभर में बारिश की किल्लत सामान्य से 38 प्रतिशत कम तक पहुंच गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक 382.8 मिली बारिश होनी चाहिए थी लेकिन मात्र 238.1 मिमी बारिश ही सूबे में हुई है।