ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

बिहार से पंजाब जा रही बस का एक्सीडेंट, मजदूरों की मौत, डेढ़ दर्जन लोग घायल

PATNA : बिहार से मजदूरों को लेकर पंजाब जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई है. जबकि इस घटना में लगभग डेढ़ दर्जन मजदूर जख्मी हो गए हैं. ब

बिहार से पंजाब जा रही बस का एक्सीडेंट, मजदूरों की मौत, डेढ़ दर्जन लोग घायल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार से मजदूरों को लेकर पंजाब जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई है. जबकि इस घटना में लगभग डेढ़ दर्जन मजदूर जख्मी हो गए हैं. बताया जा रहा है कि एक बस में 74 लोग सवार थे. 


दिल्ली-पटियाला हाइवे पर यह हादसा जींद में नरवाना के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि बस बिहार के सुपौल जिले से पंजाब के बरनाला जिले जा रही थी. शुरूआती जानकारी के मुताबिक सुपौल जिले के गिदराही और कटईया गांव से इन मजदूरों को धान की रोपाई के लिए बरनाला जिलेके सायना गांव में ले जाया जा रहा था. इस हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई है. जबकि डेढ़ दर्जन अन्य मजदूर जख्मी बताये जा रहे हैं. डीएसपी साधु राम ने बताया कि बस में 74 लोग सवार थे.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि एक प्राइवेट बस से इन मजदूरों को पंजाब ले जाया जा रहा था. तभी अचानक से दिल्ली-पटियाला हाइवे पर जींद में नरवाना के पास बेलरखा गांव से गुजरने वक्त बस सफेदे के पेड़ से जाकर टकरा गई. अफसरों के मुताबिक घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए जींद और रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है. मृतकों की पहचान गिदराही गांव के रहने वाले सुरेश मंडल (38) और कटईया गांव के निवासी गणेश सिंह (48) के रूप में की गई है.


डीएसपी साधु राम ने बताया कि मृतक सुरेश के भाई दिनेश के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.