ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार से नेपाल के लिए जल्द शुरू होंगी ट्रेनें, इन रूटों पर होगा परिचालन

PATNA : बिहार से नेपाल जाने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है. अब जल्द ही मधुबनी के जयनगर से नेपाल के कुर्था के बीच रेल सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए ट्रेन, रूट

बिहार से नेपाल के लिए जल्द शुरू होंगी ट्रेनें, इन रूटों पर होगा परिचालन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार से नेपाल जाने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है. अब जल्द ही मधुबनी के जयनगर से नेपाल के कुर्था के बीच रेल सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए ट्रेन, रूट और पटरी से जुड़े कार्य लगभग पूरे भी कर लिए गए हैं. केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इंडियन रेलवे द्वारा जल्द ही कुर्था और जयनगर के बीच ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा. 


रेलमंत्री ने बताया कि यह परिचालन नेपाल द्वारा सहमति मिल जाने के बाद शुरू की जाएगी. जयनगर से कुर्था रेलवे लाइन के लिए रेल मंत्रालय ने 548 करोड़ की राशि आवंटित की है. बताते चलें कि जून तक नेपाल में चुनाव खत्म हो जाएगा उसके बाद से ट्रेन का परिचालन शुरू होने की बात कही जा रही है.


गौरतलब है कि बिहार से राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी द्वारा राज्यसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि जयनगर (भारत) और कुर्था (नेपाल) के बीच आमान परिवर्तन परियोजना का कार्य 548 करोड़ की लागत से अक्तूबर, 2018 में पूरा हो चुका है. रेलमंत्री ने बताया कि 422 करोड़ अनुमानित लागत की जोगबनी-विराटनगर 18.6 किलोमीटर लंबी नयी बड़ी आमान लाइन परियोजना को 2010-11 में स्वीकृति दी गई थी.


वहीं जोगबनी की जगह बथनाहा से दो चरणों में शुरू काम का पहला चरण 286 करोड़ खर्च कर 2018 में पूरा हो चुका है. रेलमंत्री के अनुसार नेपाल सरकार द्वारा कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड से 1600 एचपी के डीजल-इलैक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट डेमू रेकों के दो सेट खरीदे गये हैं. परिचालन के लिए एसओपी तैयार कर ली गयी है. नेपाल रेलवे की प्रतिक्रिया प्राप्त होने के बाद इस खंड पर गाड़ी परिचालन की तिथि तय की जायेगी.