ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार से अब चलेंगी 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, ECR ने रेलवे बोर्ड को भेजा 23 जोड़ी नयी ट्रेनों का प्रस्ताव

PATNA : बिहार से अब जल्द ही 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। पूर्व मध्य रेलवे( ईसीआर) ने रेलवे बोर्ड को 23 जोड़ी नयी ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव भेजा है।जल्द ही इन ट्रेनों को हरी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार से अब जल्द ही 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। पूर्व मध्य रेलवे( ईसीआर) ने रेलवे बोर्ड को 23 जोड़ी नयी ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव भेजा है।जल्द ही इन ट्रेनों को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। अभी 22 जोड़ी विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।


माना जा रहा है कि बिहार से 23 जोड़ी नये ट्रेनों के परिचालन की मंजूरी के बाद बिहार से देश के किसी भी कोने में पहुंचना आसान होगा।  दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि अनलॉक-2 में ईसीआर की ओर से और 23 जोड़ी विशेष ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। इस प्रस्ताव पर शीघ्र ही हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलते ही ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा।




बताया जा रहा है कि पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से  सिकंदराबाद पटना,वास्कोडिगामा पटना, उधना दानापुर,सूरत मुजफ्फरपुर, सूरत-भागलपुर, वलसाड मुजफ्फरपुर, भागलपुर दिल्ली, आसनसोल सीएसटीएम, कामख्या दिल्ली, डिब्रूगढ़ लालगढ़, डिब्रूगढ़ दिल्ली, पोरबंदर मुजफ्फरपुर, इंदौर हावड़ा, अगरतला देवघर, मधुपुर दिल्ली, यशवंतपुर भागलपुर, कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त, सियालदह अमृतसर, डिब्रूगढ़ अमृतसर, एलटीटी गुवाहाटी, एलटीटी कामख्या और भागलपुर एलटीटी के बीच ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है।