ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार सरकार ने स्वास्थ्य संविदाकर्मियों का वेतन बढ़ाया, सैलरी में 4 हजार से लेकर 25 हजार तक का इजाफा

PATNA : बिहार सरकार ने आखिरकार संविदा पर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन बढ़ा दिया है. कुछ दिनों पहले अपनी मांगों को लेकर संविदा पर नियुक्त स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर चले

बिहार सरकार ने स्वास्थ्य संविदाकर्मियों का वेतन बढ़ाया, सैलरी में 4 हजार से लेकर 25 हजार तक का इजाफा
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार सरकार ने आखिरकार संविदा पर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन बढ़ा दिया है. कुछ दिनों पहले अपनी मांगों को लेकर संविदा पर नियुक्त स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर चले गये थे. हाईकोर्ट के आदेश पर हडताल टूटी थी, बदले में उन्हें ये आश्वासन दिया गया था कि उनकी मांगों पर विचार कर फैसला लिया जायेगा. सरकार ने आज उनके मानदेय में वृद्धि का आदेश जारी कर दिया. संविदा पर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों के मासिक वेतन में कम से कम 4 हजार रूपये का इजाफा किया गया है.


स्वास्थ्य विभाग के संयुक्ति सचिव राम ईश्वर ने मंगलवार को पत्र निकाला है. इसमें कहा गया है कि 25 फरवरी 2021 के प्रभाव से संविदाकर्मियों के वेतन में वृद्धि की जायेगी. स्वास्थ्य विभाग ने अपने पत्र में कहा है कि संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों का वेतन निर्धारण मूल वेतन में मंहगाई भत्ता औऱ दूसरे भत्तों को जोड़ कर किया जाता है. बिहार में संविदा पर नियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों के 30 पद हैं. उन सभी पदों के लिए मासिक वेतन का निर्धारण पहले 7 अगस्त 2019 के तत्कालीन बाजार दर किया गया था. सरकार ने अब 22 जनवरी 2021 के बाजार दर पर उनके वेतन का फिर निर्धारण किया है.


सरकार की ओऱ से वेतन का फिर से निर्धारण करने के बाद

-संविदा पर काम करने वाले लैब टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, ECG टेक्नीशियन, EMG टेक्नीशियन, NCV  टेक्नीशियन, होल्टर टेक्नीशियन, रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन, डायलिसिस टेक्नीशियन, EEG टेक्नीशियन, ईको टेक्नीशियन, वरीय रेडियोग्राफर का मासिक वेतन 32 हजार से बढा कर 37 हजार रूपये कर दिया गया है.

-शल्य कक्ष सहायक, दंत स्वास्थ्य विज्ञानी, कुर्सी साईड परिचारक, फोटोग्राफर, कलाकार, प्रोग्रामर, गोल्ड वर्क डेंटल मैकेनिक, स्वागती, ए.सी टेक्नीशियन, शारीरिक निदेशक औऱ प्राचार्य के सचिव का वेतन 28 हजार से बढाकर 32 हजार कर दिया गया है.

-बुनियादी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एक्सरे मैकेनिक का वेतन 22 हजार से बढाकर 25 हजार किया गया है.

-सहायक लाइब्रेरियन का वेतन 22 हजार से बढाकर 32 हजार रूपये किया गया है.

-परिधापक, विद्युत सहायक, पुरूष कक्ष सेवक को 20 के बदले 25 हजार मासिक वेतन मिलेगा.

-जनसंपर्क पदाधिकारी के वेतन को 39 हजार से बढाकर 43 हजार कर दिया गया है.


चिकित्सक शिक्षकों के वेतन में बड़ी वृद्धि

-प्रथम वर्ष सीनियर रेजिडेंट ट्यूटर के वेतन में 25 हजार का इजाफा हुआ है. उन्हें पहले 60 हजार मासिक वेतन मिलता था, अब 85 हजार रुपए मिलेगा. 

-सेकेंड इयर सीनियर रेजिडेंट ट्यूटर के वेतन को भी 25 हजार बढ़ाकर 65 हजार से 90 हजार रुपये कर दिया गया है. 

-थर्ड इयर सीनियर रेजिडेंट ट्यूटर के वेतन में भी 25 हजार की वृद्धि हुई है. उन्हें 70 हजार के बदले 95 हजार रुपये मिलेंगे.