ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

त्योहारों में गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं: बिहार पुलिस ने की बड़ी तैयारी, सरकार ने रद्द की पुलिसकर्मियों की छुट्टियां

PATNA: त्योहारों के दौरान गड़बड़ी करने वाले लोगों की खैर नहीं है। बिहार पुलिस ने उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए बड़ी तैयारी की है। त्योहारों के दौरान विधि व्यवस्था कायम रखने के उद्

त्योहारों में गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं: बिहार पुलिस ने की बड़ी तैयारी, सरकार ने रद्द की पुलिसकर्मियों की छुट्टियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: त्योहारों के दौरान गड़बड़ी करने वाले लोगों की खैर नहीं है। बिहार पुलिस ने उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए बड़ी तैयारी की है। त्योहारों के दौरान विधि व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस मुख्य ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है हालांकि खास परिस्थितियों में ही पुलिसकर्मियों को छुट्टी मिल सकेगी।


पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह ने इसकी जानकारी दी है। त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया है कि त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्यालय स्तर से 12,500 अतिरिक्त जवानों को विभिन्न जिलों में भेजा जाएगा।


उन्होंने बताया कि 33 कंपनी बिहार सशस्त्र पुलिस और 4500 होमगार्ड के जवानों की की प्रतिनियुक्ति की गई है, वहीं केंद्रीय बलों की 12 कंपनियां भी मांगी गई हैं। इसके अलावा आर्म्स वेरिफिकेशन का काम भी शुरू कर दिया गया है। कुल 73,593 हथियारों में से अभी तक 52,000 से अधिक आर्म्स का सत्यापन किया चुका है।