ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाला टैक्स फिक्स किया, इंटरनेशनल प्राइस के ऊपर-नीचे होने से था घाटा

PATNA : बिहार में अब पेट्रोल-डीजल का टैक्स फिक्स होगा। इससे उपभोक्ताओं की तुलना में सरकार को ज्यादा पायदा होगा। अपने राजस्व को बचाने के लिए राज्य सरकार ने वैट कानून में संशोधन किया

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार में अब पेट्रोल-डीजल का टैक्स फिक्स होगा। इससे उपभोक्ताओं की तुलना में सरकार को ज्यादा पायदा होगा। अपने राजस्व को बचाने के लिए राज्य सरकार ने वैट कानून में संशोधन किया है। संशोधन होने से पेट्रोल-डीजल पर वैट की गणना प्रतिशत के साथ-साथ फिक्सड दर भी किया जाएगा। दर रुपया में फिक्स होने के बाद प्रतिशत के आधार पर वैट कम होने पर भी फिक्सड दर से लोगों को वैट देना होगा। 


कोरोना महामारी के कारण अंतराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियन क्रूड ऑयल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसका सीधी असर राज्य के राजस्व पर भी दिखायी देने लगा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने के कारण राज्य सरकार का वैट कलेक्शन कम हुआ है।बिहार पेट्रोल-डीजल पर प्रति लीटर फिक्सड रुपये में वैट नहीं लेकर प्रतिशत में लेता है। जबकि झारखंड, यूपी और पश्चिम बंगाल प्रतिशत व फिक्सड दोनों में से जो अधिक होता है उसके आधार पर टैक्स लेते हैं।


अभी बिहार में पेट्रोल की प्रति लीटर कीमत यदि 65 रुपये से अधिक रहती है तो उस पर 22 फीसदी वैट वसूला जाता है। कीमत 65 रुपये से कम होने पर 25 फीसदी की दर से वैट लिया जाता है। डीजल की कीमत यदि 64 रुपये से कम रहने पर 19 फीसदी की दर से वैट लिया जाता है।