ब्रेकिंग
Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार

बिहार सरकार ने माइनिंग इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, अवैध खनन को बढ़ावा दे रहे थे अधिकारी

PATNA : अवैध खनन को रोकने के लिए बिहार सरकार प्रतिबद्ध है और इसी कड़ी में राज्य सरकार ने एक लापरवाह अधिकारी के ऊपर एक्शन लिया है. बिहार सरकार ने रोहतास जिले में अवैध खनन को ले

बिहार सरकार ने माइनिंग इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, अवैध खनन को बढ़ावा दे रहे थे अधिकारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  अवैध खनन को रोकने के लिए बिहार सरकार प्रतिबद्ध है और इसी कड़ी में राज्य सरकार ने एक लापरवाह अधिकारी के ऊपर एक्शन लिया है. बिहार सरकार ने रोहतास जिले में अवैध खनन को लेकर विभाग के इंस्पेक्टर मोहम्मद रेयाजुल हक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसके अलावा विभाग ने एफआईआर करने का भी निर्देश दिया है.


खनन विभाग के प्रधान सचिव हरजोत कौर ने रोहतास जिला के खनन इंस्पेक्टर मोहम्मद रेयाजुल हक को निलंबित कर दिया है. खनन विभाग के अपर निदेशक संजय कुमार ने इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के शंकरपुर बरडीहा घाट पर दोबारा एफआईआर करने का निर्देश दिया है.  मामले को लेकर जानकारी मिली है कि 4 दिसंबर को अवैध खनन की सूचना पर बाहर से आई खनन विभाग की टीम ने रोहतास जिला के बिक्रमगंज और डिहरी अनुमंडल स्थित बालू घाटों का निरीक्षण किया था. इस दौरान बालू खनन में काफी गड़बड़ी पाई थी, जिसको देखते हुए विभाग ने बालू खनन का ठेका लेने वाली कंपनी आदित्य मल्टीकॉम के शंकरपुर बरडीहा बालू घाट पर उठाव करने से रोक लगा दिया था.


रोक लगने के बावजूद भी शंकरपुर बरडीहा घाट से बालू खनन की प्रक्रिया जारी थी. इसकी सूचना मिलते ही विभाग की टीम सक्रिय हुई और सासाराम निवासी अधिवक्ता रवि कुमार सिंह के आवेदन के बाद बुधवार को खनन इंस्पेक्टर मोहम्मद रेयाजुल हक की उक्त कार्यों में संलिप्ता पाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है.