ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

Bihar Sand Scam: पटना में जब्त बालू का बड़ा खेल...EOU की जांच के बाद बिक्रम थाने में लाईसेंसधारियों के खिलाफ केस दर्ज

Bihar Sand News: बिहार में जब्त बालू की चोरी के बड़े खेल का खुलासा हुआ है।जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पटना जिले के विक्रम थाने में कांड संख्या 604/25 दर्ज किया गया है।

Bihar Sand Scam, Bihar Sand Theft, Seized Sand चोरी, Economic Offences Unit Bihar, EOU Action, Bihar Mining Act, बालू माफिया बिहार, Sand Mafia Bihar, Vikram Police Station Case
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Sand: बिहार में जब्त बालू की चोरी का बड़ा खेल चल रहा है. इस खेल में माइनिंग से लेकर पुलिस के अधिकारियों की मिलीभगत सामने आती है. जब्त बालू की चोरी की सूचना पर आर्थिक अपराध इकाई ने जांच टीम गठित की. सूचना के बाद ईओयू ने मामले की जांच की, जांच में आरोप सही साबित हुए इसके बाद पटना जिले के बिक्रम थाने में केस दर्ज किया गया है. 

आर्थिक अपराध इकाई ने बताया है कि, बालू चोरी की शिकायत की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम के द्वारा की गई. जांच टीम ने पटना जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करने के बाद खान निरीक्षक ने विक्रम थाने में कांड सं- 604/ 25 दर्ज किया है .साथ ही बिहार माइनिंग एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. जांच टीम की रिपोर्ट के अनुसार पटना जिला के विक्रम थाना के मौजा दादोपुर में निर्गत बालू भंडारण लाइसेंस, वाजिदपुर में निर्गत लाइसेंस,करसा में निर्गत लाइसेंस एवं नगहर में निर्गत लाइसेंस पर बालू भंडारण करने में बरती गई अनियमित के आलोक में लाइसेंस धारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है .

आर्थिक अपराध इकाई ने बताया है कि बालू के अवैध उत्खनन, बालू माफिया एवं भू माफियाओं की अपराधिक गतिविधियों से संबंधित मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में अभियान चलाकर दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. साथ ही अपराध से अर्जित संपत्ति के वित्तीय अनुसंधान करने के लिए आर्थिक अपराध इकाई में डीआईजी के नेतृत्व में एक विशेष कार्य दल का गठन किया गया है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता