ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: सावन मास की अंतिम सोमवारी आज, मंदिरों में जलाभिषेक करने उमड़ी भक्तों की भीड़

PATNA : बिहार के अलग-अलग शिव मंदिरों में आज सुबह से ही लोग भगवान भोलेनाथ पर जल अभिषेक करने पहुंच रहे हैं। शिवालयों के अंदर भक्तों की काफी लंबी भीड़ देखने को मिल रही है।

बिहार: सावन मास की अंतिम सोमवारी आज, मंदिरों में जलाभिषेक करने उमड़ी भक्तों की भीड़
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के अलग-अलग शिव मंदिरों में आज सुबह से ही लोग भगवान भोलेनाथ पर जल अभिषेक करने पहुंच रहे हैं। शिवालयों  के अंदर भक्तों की काफी लंबी भीड़ देखने को मिल रही है। आज सावन मास का अंतिम सोमवार और सावन की आठवीं सोमवारी है। प्रदोष वर्त के दुर्लभ संयोग में सावन की आठवीं सोमवारी है। सनातन धर्मालंबी आज सुबह स्नान ध्यान कर भगवान भोलेनाथ को रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, पार्थिव पूजन, महामृत्युंजय जाप कर भगवान भोलेनाथ को रिझाने में लगे हुए हैं।


दरअसल, सावन मास शिव के साथ उनके परिवार और गण की भी पूजा होगी. भक्तों का मानना है कि पुण्यकारी संयोग में शंकर-पार्वती की पूजा-आराधना से भक्तों के सभी मनोरथ जल्द पूर्ण होते हैं। सावन का महीना भगवान भोले के लिए और उनके भक्तों के लिए भी खास माना जाता है।  वहीं, सावन का प्रत्येक सोमवार की महत्ता अधिक होती है। इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा- आराधना करने और व्रत रखने का महत्व होता है।


वहीं, इस साल मलमास लगा है और  सावन महीने में लगे इस मलमास को ही अधिक मास कहा जाता है। इस बार सावन में 8 सोमवारी को भक्त जलाभिषेक कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज  अंतिम सोमवारी व्रत भक्तों ने रखा है। इस साल सावन में अधिक मास की मासिक शिवरात्री पड़ रही है। इसलिए, इसका महत्व भी बढ़ चुका है।


इधर,  भागलपुर के सुलतानगंज स्थित नमामि गंगे घाट व धांधी बेलारी में रविवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। गीतों की प्रस्तुति से माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया। मलमास की आज अंतिम सोमवारी है। सुविधा व सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। बिहार से श्रद्धालुओं बाबा धाम के लिए जा रहे है।