ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Road: डिप्टी CM विजय सिन्हा का बड़ा खुलासा...बार-बार समय वृद्धि, फिर पूर्ण नहीं हुई परियोजना, मोतिहारी पथ प्रमंडल के इंजीनियरों पर होगा एक्शन ?

Bihar Road: मोतिहारी पथ प्रमंडल के तहत कुल पाँच योजनाओं का निरीक्षण किया गया. जिनमें चार प्रगतिशील योजनाएँ हैं। कई बार समय वृद्धि (EOT) किया गया, फिर भी कार्य पूर्ण नहीं हुए।

Bihar Road,, road construction department, bihar samachar, vijay kumar sinha, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, पथ निर्माण विभाग, bihar samachar
© SELF
Viveka Nand
6 मिनट

Bihar Road: बिहार में सड़कों का निर्माण तय समय में नहीं हो रहा. इंजीनियर उक्त परियोजना को पूर्ण करने के लिए अवधि विस्तार भी दे रहे, फिर भी काम पूरा नहीं हुआ. बिहार के डिप्टी सीएम सह पथ निर्माण विभाग के मंत्री ने इस खेल को पकड़ा है. पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अभियंता प्रमुख को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है. मोतिहारी पथ प्रमंडल में पांच प्रगतिशील योजनाओं की जब पड़ताल की तो यह बात सामने आई है. कई बार समय अवधि बढ़ाने के बाद भी परियोजना का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है. 

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने आज पथ प्रमंडल, मोतिहारी, ढाका एवं बेतिया की प्रगतिशील परियोजनाओं की विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्थलीय समीक्षा की.बैठक में पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव, सचिव एवं वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. उप मुख्यमंत्री ने बताया कि विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रगतिशील योजनाओं की समीक्षा की शुरूआत मेरे द्वारा की गई है। संबंधित प्रमंडल के कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता पथ पर उपलब्ध रहते हैं। विभाग स्तर से कार्य की वास्तविक स्थिति और समस्याओं की जानकारी स्पष्ट रूप से प्राप्त करना सरल हो गया है।

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि पथ प्रमंडल, मोतिहारी अन्तर्गत कुल पाँच योजनाओं का निरीक्षण किया गया, जिनमें चार प्रगतिशील योजनाएँ हैं। प्रगतिशील सभी परियोजनाओं में समय वृद्धि (EOT) कई बार दिये गये हैं। समय वृद्धि (EOT) के लिए निहित विभागीय प्रावधान में स्पष्ट है कि समय वृद्धि (EOT) देते समय कार्यपालक अभियंता संतुष्ट हो लेंगे कि समय वृद्धि (EOT) के अन्तर्गत परियोजना पूर्ण हो जाएगी. समय वृद्धि (EOT) के अन्तर्गत यदि परियोजना पूर्ण नहीं होती है तो समय वृद्धि (EOT) देने वाले पदाधिकारी पर नियमानुसार कार्रवाई होगी. पथ प्रमंडल, मोतिहारी में रामगढ़वा थाना चौक से पिपरपाती घाट की योजना में चार बार समय वृद्धि (EOT) दिये जाने के बावजूद कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। अभियंता प्रमुख को विशेष रूप से इस योजना की जाँच के निदेश दिये गये हैं।

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि ढाका प्रमंडल में कुल पाँच योजनाओं का निरीक्षण किया गया, जिनमें चार प्रगतिशील योजनाएँ हैं। प्रगतिशील तीन परियोजनाओं में समय वृद्धि (EOT) दिया गया है। समय वृद्धि (EOT) हेतु निहित विभागीय प्रावधान में स्पष्ट है कि समय वृद्धि (EOT) देते समय कार्यपालक अभियंता संतुष्ट हो लेंगे कि समय वृद्धि (EOT) के अन्तर्गत परियोजना पूर्ण हो जाएगी। समय वृद्धि (EOT) के अन्तर्गत यदि परियोजना पूर्ण नहीं होती है तो समय वृद्धि (EOT) देने वाले पदाधिकारी पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। पथ प्रमंडल, ढाका में प्रगतिशील योजनाओं में एक से अधिक बार समय वृद्धि (EOT) दिये गये. परियोजनाओं में अभियंता प्रमुख को विशेष रूप से जाँच के निदेश दिये गये हैं।

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि पथ प्रमंडल, बेतिया अन्तर्गत कुल पाँच योजनाओं का निरीक्षण किया गया, जिनमें सभी प्रगतिशील योजनाएँ हैं। प्रगतिशील परियोजनाओं में चार परियोजनाओं में समय वृद्धि(EOT) कई बार दिये गये हैं। समय वृद्धि (EOT) हेतु निहित विभागीय प्रावधान में स्पष्ट है कि समय वृद्धि (EOT) देते समय कार्यपालक अभियंता संतुष्ट हो लेंगे कि समय वृद्धि (EOT) के अन्तर्गत परियोजना पूर्ण हो जाएगी। समय वृद्धि (EOT) के अन्तर्गत यदि परियोजना पूर्ण नहीं होती है तो समय वृद्धि (EOT) देने वाले पदाधिकारी पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। पथ प्रमंडल, बेतिया में प्रगतिशील योजनाओं में एक से अधिक बार समय वृद्धि (EOT) दिये गये परियोजनाओं में अभियंता प्रमुख को विशेष रूप से जाँच के निदेश दिये गये हैं।

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि मोतिहारी में पूर्ण एक परियोजना की जाँच हेतु विभाग स्तर से एक दल गठित किया जा रहा है। साथ ही अधीक्षण अभिंयता एवं कार्यपालक अभिंयता को निरन्तर रूप से प्रगतिशील योजनाओं के स्थलीय निरीक्षण का निदेश दिया गया है। पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण के समय समीक्षा के क्रम में कुछ ऐसे विषय आये, जिसके त्वरित निराकरण हेतु अन्य विभागों से समन्वय की आवश्यकता है। अपर मुख्य सचिव को निदेश दिया गया है कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं का निराकरण यथाशीघ्र करायें। आवश्यकता होने पर संबंधित विभागों के साथ भी बैठक आयोजित किये जाने पर विचार किया जायेगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समय वृद्धि (EOT) दिये गये सभी परियोजनाओं में एक विस्तृत प्रतिवेदन एक सप्ताह के अन्दर प्रस्तुत करने का निदेश कार्यपालक अभियंताओं को दिया गया है, जिसमें समय वृद्धि (EOT) हेतु संवेदक के आवेदन की तिथि, कारण एवं समय वृद्धि (EOT) दिये जाने संबंधी आदेश की प्रति संलग्न रहेगी। किसी एक परियोजना में एक से अधिक बार समय वृद्धि (EOT) दिये जाने की स्थिति में कारणों के स्पष्ट उल्लेख की मांग की गई है, जिसमें कारण अपरिहार्य नहीं पाये जाने पर संवेदक एवं कार्यपालक अभियंता पर कार्रवाई की सूचना भी अंकित रहेगी।


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता