ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Operation Snow Leopard: 'ऑपरेशन स्नो लेपर्ड' में बिहार रेजीमेंट का जवान शहीद, पटना एयरपोर्ट पर दी गई श्रद्धांजलि

Operation Snow Leopard: बिहार रेजीमेंट के जवान देव किशोर शाह ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के दौरान देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए. उनका पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पर राजकीय सम्मान के साथ पहुंचा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई है.

Operation Snow Leopard
ऑपरेशन स्नो लेपर्ड
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Operation Snow Leopard: भारत और चीन के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच चलाए गए ‘ऑपरेशन स्नो लेपर्ड’ के दौरान बिहार रेजीमेंट का एक जवान देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया। शहीद जवान की पहचान देव किशोर शाह के रूप में हुई है, जो बिहार के सारण जिले के बनियापुर प्रखंड के निवासी थे।


5 जून 2025 को हुए इस ऑपरेशन में देव किशोर शाह वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी शहादत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और परिजनों ने गर्व के साथ उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।


शहीद का पार्थिव शरीर 6 जून को पटना एयरपोर्ट लाया गया, जहां बिहार सरकार के मंत्रियों, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पटना एयरपोर्ट पर सेना की टुकड़ी द्वारा सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी गई, और 'भारत माता की जय' के नारों के बीच उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


इसके बाद शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बनियापुर (छपरा) भेज दिया गया, जहां आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सेना और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। देव किशोर शाह के परिजनों ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गर्व है, लेकिन सरकार से यह अपेक्षा भी जताई कि परिवार को उचित सहायता और सम्मान मिले।