ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने पुस्तक "अंधकार से प्रकाश की ओर" का किया लोकार्पण

PATNA : राजधानी पटना के बालकिशुनगंज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राय द्वारा रचित पुस्तक "अंधकार से प्रकाश की ओर"

बिहार : पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने पुस्तक "अंधकार से प्रकाश की ओर" का किया लोकार्पण
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA :  राजधानी पटना के बालकिशुनगंज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राय द्वारा रचित पुस्तक "अंधकार से प्रकाश की ओर" का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुस्तक के लेखक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राय ने कहा कि जिस प्रकार उबलते पानी में कभी परछाई नहीं दिखती ठीक उसी प्रकार, परेशान मन में समाधान भी नहीं दिखते। मन अगर शांत हो तो सभी समस्याओं का हल मिल जाएगा। इस दौरान उन्होंने अपनी पुस्तक के बारे में मौजूद लोगों को बताया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शरीर को स्वस्थ रखने पर विशेष बल दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि सुख साधन चाहें जितने हों पर शरीर रोगों को घर बन जाए तो फिर उन अनगिनत सुविधाओं का कोई मोल नहीं रह जाता।इस अवसर पर विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि एस आर पी कॉलेज, शिक्षा जगत में आज अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। कॉलेज के अध्यक्ष के द्वारा रचित पुस्तक “अंधकार से प्रकाश की ओर” गुणों का खान हैं। इस प्रकार के पुस्तक की समाज में और भी लेखन की आवश्यकता हैं।


मंच संचालन डॉ. वैधनाथ सिंह ने किया वहीं अतिथियों का स्वागत कॉलेज के प्राचार्य अजय कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य अजय कुमार, लक्ष्मण कुमार, रामशंकर कुमार, पूर्व प्राचार्य नवनीत सिन्हा, पूर्व प्राचार्य डॉ. वैद्यनाथ सिंह एवं प्रो.डॉ. आर के वर्मा ने अपने -अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर गुंजन कुमार दास, अजीत कुमार , पंकज कुमार , सुधीर कुमार, बबीता सिंह,शशि कुमार, मोहित कुमार, सम्भु, संजय, अमित एवं एस आर पी कॉलेज परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।


बिहार : पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने पुस्तक "अंधकार से प्रकाश की ओर" का किया लोकार्पण


बिहार : पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने पुस्तक "अंधकार से प्रकाश की ओर" का किया लोकार्पण


बिहार : पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने पुस्तक "अंधकार से प्रकाश की ओर" का किया लोकार्पण

टैग्स