ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Bihar Politics: डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने लोकसभा स्पीकर 'ओम बिरला' से कहा- आप जिस जगह के सांसद वहां बिहार का दबदबा है....

Bihar Politics: बिहार विधानमंडल में 20-21 जनवरी को दो दिवसीय अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 85वां सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में शिरकत करने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी पहुंचे हैं.

Bihar Politics,presiding officers conference, bihar vidhansabha, Samrat Chaudhary, loksabha speaker Om Birla,Kota issue
© SELF
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानमंडल में आज से दो दिवसीय अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 85वां सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस बार बिहार को दो दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी मिली है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया है. इस मौके पर राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश समेत दूसरे राज्यों के विधानसभा विधान परिषद के अध्यक्ष-सभापति, उपाध्यक्ष-उप सभापति शिरकत कर रहे हैं. कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं रहे. हालांकि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पीठासीन पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित किया. 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी यहां पर बैठे हैं. आप कोटा के सांसद हैं. सबसे बड़ा गौरव इसलिए है कि आपके यहां जो बच्चे पढ़ने जाते हैं, वह सबसे ज्यादा बिहारी होते हैं .बच्चे तो बिहारी होते ही हैं, शिक्षक भी सब बिहारी ही होते हैं. भारत के निर्माण में मजदूर के तौर पर भी और टॉप में भी बिहारी ही काम करते हैं.यानि टॉप टू बॉटम में बिहारी काम करते हैं . सम्राट चौधरी ने कहा कि सबसे बड़ी परीक्षा आईएएस-आईपीएस की होती है. उस परीक्षा में सबसे ज्यादा सफल बिहार और उत्तर प्रदेश के बच्चे ही होते हैं. बिहार में क्वालिटी है. 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह धऱती शिक्षा और ज्ञान की धऱती रही है. तक्षशिला हो या नालंदा, ज्ञान का केंद्र रहा है. हमारे सदन ने कई अच्छी परंपराएं लागू की हैं. कई अच्छे कानून बनाये हैं. हमारा संविधान हमारा मार्गदर्शक है. इसीलिए पीठासीन अधिकारी के नाते हमलोग संविधान की भावनाओं के अनुरूप काम करते हैं. समय के अनुसार परिवर्तन हुआ है, तकनीक में परिवर्तन आया है. चुनौतियां भी बढ़ी हैं. चिंता है सदन की गरिमा की,यह चिंता गंभीर होती जा रही है. किस तरह से सदन की गरिमा बढ़ाएं, जिस अपेक्षा के साथ जनता जनप्रतिनिधियों को चुनकर भेजती है, उन अपेक्षाओं पर खरे उतरना है. हम किस तरह से वर्तमान चुनौतियों का सामना करते हुए सदन की गरिमा बढ़ायें, इस पर काम करना है. लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने का काम करना है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता