ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

Bihar Politics: चिराग के साथ अब 'रईस' होंगे...हो गई तैयारी, लोजपा(R) ने 15 जनवरी का दिन तय किया है...

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अब 'रईस' दिखेंगे. बजाप्ता इसकी तैयारी हो गई है. 15 जनवरी को 'रईस खान' लोजपा(आर) के साथ होंगे.

Bihar Politics, Khan brothes join ljp, Chirag paswan, will go to Siwan. Raees Khan. bihar assembly election 2025
चिराग पासवान
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Politics: लोजपा(आर) सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अब 'रईस' होंगे. बजाप्ता इसकी तैयारी हो गई है. दही-चूडा भोज के अगले ही दिन 'रईस' चिराग पासवान के साथ दिखेंगे. दरअसल, चिराग पासवान 15 जनवरी को सिवान जा रहे हैं. पार्टी की तरफ से सम्मेलन आयोजित है, जिसमें पार्टी नेताओं का जुटान होगा. कार्यक्रम में चिराग पासवान मौजूद रहेंगे. सबसे खास बात यह कि रईस खान लोजपा(आर) ज्वाइन करने वाले हैं. पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान रईस खान को पार्टी ज्वाइन कराएंगे.  

चर्चित रईस खान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा चिराग पासवान की पार्टी में शामिल होने को लेकर है. 15 जनवरी को सिवान में लोजपा(रामविलास) की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में रईस खान पार्टी में शामिल हो जाएँगे. रईस खान अयूब खान के छोटे भाई हैं. सिवान से एमएलसी प्रत्याशी रह चुके हैं. दोनों भाईयों की गिनती बाहुबलियों में होती है. पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के निधन के बाद सिवान में इनकी मजबूत पकड़ है. आने वाले समय में बिहार विधानसभा का चुनाव होना है. ऐसे में रईस खान के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज है. 

रईस खान के सिवान के रघुनाथपुर या दरौंदा से चुनाव लड़ने की इच्छा है. हालांकि इनकी इच्छा कितनी सफल होगी, यह तो भविष्य के गर्त में है. ऐसी चर्चा है कि रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से अबकी बार पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा ताल ठोक सकते हैं. अगर ओसामा और रईस खान रघुनाथपुर से चुनावी मैदान में कूदे तो यह हॉट सीट हो जाएगी. क्योंकि पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन और खान ब्रदर्स में हमेशा तनातनी का माहौल रहा है.

बता दें, रईस खान ने एमएलसी का चुनाव लड़ा था. वोटिंग के दिन क्षेत्र से वापस घर जा रहे थे तभी उनके काफिले पर हमला हुआ था. एके 47 से गोलीबारी की गयी थी. हालांकि इसमें वे बाल बाल बच गए थे. तब उन्होंने सीधा आरोप पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के पुत्र व अन्य लोगों पर लगाया था.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें