ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Police: दारोगा जी अब आम नागरिकों से गाली -गलौज नहीं करिएगा...वरना नाप दिए जाएंगे, नई सरकार आते ही PHQ की सख्त हिदायत...

बिहार पुलिस मुख्यालय ने चेतावनी जारी की है कि आम नागरिकों से असभ्य व्यवहार या गाली-गलौज करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। हाल में पटना और कटिहार में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: आम नागरिकों के साथ यदि किसी पुलिस कर्मियों ने गाली-गलौज किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हेड क्वार्टर ने इसे लेकर सख्त हिदायत दी है। कहा है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इस तरह का रवैय्या ना केवल बिहार पुलिस की छवि धूमिल करती है बल्कि जनविश्वास एवं जनसहयोग में भी कमी आती है।


24 नवंबर को कल्याण कोष की बैठक में अध्यक्ष बिहार पुलिस एसोसिएशन द्वारा पुलिस पदाधिकारियों/ कर्मियों द्वारा बेहतर पुलिसिंग की चर्चा की गई। चर्चा के क्रम में पुलिस महानिदेशक, बिहार ने हाल के दिनों में पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों द्वारा नागरिकों के साथ असभ्य व्यवहार किये जाने का दृष्टांत सामने आने के संबंध में बताया गया कि नदी थाना, पटना एवं बारसोई थाना, कटिहार के कुछ पुलिस कर्मियों के असभ्य व्यवहार के कारण उन्हें निलंबित किया गया। इस तरह की घटना से न केवल बिहार पुलिस की छवि धूमिल होती है बल्कि जनविश्वास एवं सहयोग में भी कमी आती है।


गौरतलब है कि कटिहार के एक रेस्तरां में पुलिसकर्मी द्वारा भाई-बहन के साथ कथित दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद एसएचओ रामचंद्र मंडल को सस्पेंड कर दिया गया। इस मामले का जिक्र करते हुए
पुलिस मुख्यालय ने सख्त हिदायत दी कि अपने-अपने अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को आम नागरिकों के साथ व्यवहार / वार्तालाप शिष्टाचार पूर्वक करते हुए नियामानुकूल कर्तव्यों के निर्वहन करें। पुलिस हेडक्वार्टर ने हिदायत दी कि आम जनता के साथ असभ्य व्यवहार करने वाले पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Bihar Police: दारोगा जी अब आम नागरिकों से गाली -गलौज नहीं करिएगा...वरना नाप दिए जाएंगे, नई सरकार आते ही PHQ की सख्त हिदायत...

टैग्स