ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar News: बिहार में शूटर सेल का होगा गठन, क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस मुख्यालय ने बनाया बड़ा प्लान

Bihar News: बिहार में बढ़ते अपराध और हत्याओं को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने "शूटर सेल" गठित करने का फैसला लिया है। ADG STF कुंदन कृष्णन ने बताया कि सभी जिलों के शूटरों का डाटा तैयार किया जाएगा।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में लगातार बढ़ रही हत्या और अपराध की घटनाओं के मद्देनज़र पुलिस मुख्यालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। बिहार एसटीएफ के ADG कुंदन कृष्णन ने बताया कि राज्य में अपराधियों पर सख्ती से नज़र रखने और कार्रवाई के लिए "शूटर सेल" का गठन किया जाएगा। इसके तहत सभी जिलों के कुख्यात शूटरों का एक विस्तृत डेटा तैयार किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी जिलों के एसपी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह सेल न केवल पुराने अपराधियों पर नजर रखेगी, बल्कि नए शूटरों की पहचान कर उनके खिलाफ समय रहते कार्रवाई करेगी। पटना में हाल के दिनों में हुई हत्या की बढ़ती घटनाओं को लेकर ADG कुंदन कृष्णन ने चिंता जताई। 


उन्होंने कहा कि अपराध में युवाओं की बढ़ती भागीदारी का कारण पैसे की चाहत और चकाचौंध भरी जिंदगी है। उन्होंने अनुमान जताया कि पटना में करीब 5 लाख युवा हैं, जिनमें से एक बड़ी संख्या ऐसे युवाओं की है जो मुख्यधारा से भटक कर अपराध के रास्ते पर चल पड़ते हैं।


वहीं, व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर उठे सवालों पर भी ADG कुंदन कृष्णन ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि पटना पुलिस की जांच और थ्योरी से मुख्यालय पूरी तरह सहमत है। पुलिस के पास सभी आवश्यक सबूत मौजूद हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि इन साक्ष्यों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, और मामले में न्याय सुनिश्चित होगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता