ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में अब पुलिस के साथ सेल्फी लेना बैन, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश

बिहार में आम लोगों और मीडियाकर्मियों के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ सेल्फी लेना प्रतिबंधित कर दिया गया है। डीजीपी विनय कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सेल्फी के दुरुपयोग की शिकायतें सामने आ रही थीं।

Bihar
DGP ने सभी जिलों को भेजा निर्देश
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने प्रदेश भर के पुलिस अधिकारियों को एक नया निर्देश जारी करते हुए आम नागरिकों और मीडियाकर्मियों द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ सेल्फी लेने पर रोक लगा दी है। यह फैसला पुलिस अधिकारियों के साथ खिंचवाई गई सेल्फियों के गलत इस्तेमाल की बढ़ती शिकायतों के चलते लिया गया है।


डीजीपी के निर्देशानुसार अब किसी भी परिस्थिति में पुलिस अधिकारी सेल्फी की अनुमति नहीं देंगे, चाहे वह शिष्टाचार मुलाकात ही क्यों न हो। यदि कोई पुलिसकर्मी इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस मुख्यालय को ऐसी शिकायतें मिली थीं कि कुछ लोग वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ ली गई सेल्फी का दुरुपयोग कर रहे हैं। वे इस तस्वीर का हवाला देकर अन्य पुलिसकर्मियों पर अनुचित दबाव बनाने की कोशिश करते हैं, जिससे पद और संपर्क का गलत इस्तेमाल होता है।


डीजीपी ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि कोई भी अधिकारी अपने कार्यालय या फील्ड में सेल्फी की अनुमति न दें। इसके साथ ही ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।


इससे पहले भी पुलिस विभाग की छवि को लेकर एक और आदेश जारी किया गया था। एडीजी (कानून-व्यवस्था) पंकज दराद ने कहा था कि कुछ महिला पुलिसकर्मियों की सोशल मीडिया पर रील्स वायरल हुई थीं, जिसमें वे ड्यूटी के दौरान मेकअप, गहनों और हथियारों के साथ वीडियो बना रही थीं। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की बात कही गई थी।

टैग्स