ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

बिहार में खाकी का इकबाल खत्म! केवल अगस्त में पुलिस पर हुए 24 हमले, मुख्यालय में मचा हड़कंप

PATNA : बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ बिल्कुल गायब हो चुका है. इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगस्त महीने में सूबे में पुलिस पर हमले की कुल 24 वारदातें

बिहार में खाकी का इकबाल खत्म! केवल अगस्त में पुलिस पर हुए 24 हमले, मुख्यालय में मचा हड़कंप
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ बिल्कुल गायब हो चुका है. इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगस्त महीने में सूबे में पुलिस पर हमले की कुल 24 वारदातें हुईं हैं. अगस्त महीने की जब रिपोर्ट पुलिस के वरीय अधिकारियों के सामने आई तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत घटनाओं की समीक्षा कर अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया. 


दरअसल, कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय में एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) विनय कुमार ने अगस्त महीने की समीक्षा की, जिसमें यह बात सामने आई कि केवल अगस्त महीने में पुलिस पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किये जाने की 24 घटनाएं हुईं हैं. एडीजी ने इस तरह की घटनाओं पर नियंत्रण का निर्देश दिया है. यह भी कहा गया है कि प्रत्येक महीने इस तरह की घटनाओं की समीक्षा भी की जायेगी. 


पुलिस मुख्यालय में हुई समीक्षा के दौरान जो बातें सामने आई हैं उससे पता चला है कि अगस्त महीने में पुलिस पर हुए हमले की 24 घटनाओं में सर्वाधिक तीन-तीन घटनाएं गया, वैशाली और नालंदा में घटित हुई हैं. इसके अलावा नवादा में दो, औरंगाबाद में दो, पूर्णिया में एक, खगड़िया में एक, बगहा में एक, बांका में एक, दरभंगा में एक, गोपालगंज में एक, कटिहार में एक, सीवान में एक, बेगूसराय में दो और मुजफ्फरपुर में एक घटना हुई. इसके अलावा अगस्त महीने में ही राज्य भर में पुलिस के साथ संघर्ष की की चार घटनाएं हुईं, उनमें गोपालगंज में तीन और दरभंगा में एक घटना शामिल है. 


लॉ एंड ऑर्डर एडीजी विनय कुमार ने कहा कि पुलिस पर हमले की घटनाओं के अभियुक्तों की जल्दी गिरफ्तारी का निर्देश सभी जिलों को दिया गया है. उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी तो यह है कि इस तरह की घटनाओं को घटित होने से ही रोका जाये. इसके लिए छापेमारी के दौरान पूरी तैयारी के साथ जाने का निर्देश दिया गया है. छापेमारी बड़ी हो तो डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम जायें और जाने से पहले जिले के एसपी को जरूर सूचना हो. अगर इस तरह की घटना घटित होती है तो अभियुक्तों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई का उन्होंने निर्देश दिया है ताकि पुलिस का मनोबल न गिरने पाये.