ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवा से बर्खास्त, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पुलिस महकमे से आ रही है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकार ने बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। आर्थिक अपराध इकाई

बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवा से बर्खास्त, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पुलिस महकमे से आ रही है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकार ने बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी के बाद बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार धीरज के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध इकाई ने मंगलवार को नरेंद्र कुमार धीरज के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।


बता दें कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान इकाई की टीम ने मंगलवार को पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्‍यक्ष नरेन्‍द्र कुमार धीरज के कई ठिकानों पर छापामारी की थी। बेउर के अलावा नरेन्‍द्र कुमार धीरज के भाइयों और भतीजे के भोजपुर स्थित 9 ठिकानों पर रेड हुई थी। नरेन्‍द्र कुमार धीरज पर भ्रष्‍टाचार के जरिए करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।


नरेंद्र कुमार धीरज बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं। उनपर आरोप है कि उन्‍होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इसे लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नरेन्‍द्र कुमार धीरज और उनके रिश्‍तेदार लंबे समय से EOU के निशाने पर थे। EOU की टीम ने मंगलवार को नरेन्‍द्र कुमार और उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें करोडों की संपत्ति की पता चला है। हालांकि नरेन्‍द्र कुमार धीरज ने इस कार्रवाई को एकतरफा फैसला बताया है।

टैग्स