ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार पुलिस में जल्द होंगे प्रमोशन, DGP भट्टी ने किया स्क्रीनिंग कमिटी का गठन

PATNA : बिहार पुलिस के जवानों को लेकर यह एक अच्छी खबर है। राज्य के पुलिस जवानों का जल्द ही प्रमोशन होने वाले हैं। पुलिसकर्मियों को उच्च पद के साथ बढ़ा हुआ वेतनमान भी मिलेगा। इसके ल

बिहार पुलिस में जल्द होंगे प्रमोशन, DGP भट्टी ने किया स्क्रीनिंग कमिटी का गठन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार पुलिस के जवानों को लेकर यह एक अच्छी खबर है। राज्य के पुलिस जवानों का जल्द ही प्रमोशन होने वाले हैं। पुलिसकर्मियों को उच्च पद के साथ बढ़ा हुआ वेतनमान भी मिलेगा। इसके लिए डीजीपी आरएस भट्टी की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग समिति का गठन कर दिया गया है। इसमें सदस्य के तौर पर वित्त एवं सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मनोनीत एवं डीजीपी द्वारा मनोनीत एससी-एसटी और अल्पसंख्यक समुदाय के एक-एक पदाधिकारी को शामिल किया गया है। यह केंद्रीय स्क्रीनिंग समिति क्षेत्रीय चयन पर्षद द्वारा अनुशंसा के साथ उपलब्ध कराए गए कर्मियों एवं पदाधिकारियों के मनोनयन पर विचार करेगी। 


पुलिस मुख्यालय ने केंद्रीय क्षेत्र पटना, मगध क्षेत्र गया, तिरहुत क्षेत्र मुजफ्फरपुर, मिथिला क्षेत्र दरभंगा, पूर्णिया क्षेत्र, रेल क्षेत्र और पटना क्षेत्र स्थित विभिन्न प्रभाग एवं इकाईयों के लिए संबंधित आईजी को क्षेत्रीय चयन पर्षद का अध्यक्ष बनाया है। इसी तरह  चंपारण क्षेत्र बेतिया, कोसी क्षेत्र सहरसा, पूर्वीय क्षेत्र भागलपुर, बेगूसराय क्षेत्र, शाहाबाद क्षेत्र डेहरी ऑन सोन, सारण क्षेत्र छपरा और मुंगेर क्षेत्र के लिए डीआईजी स्तर के पदाधिकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। इन सभी क्षेत्र के दो जिलों के एसपी को  क्षेत्रीय चयन पर्षद के सदस्य के तौर पर नामित किया गया है जो स्क्रीनिंग का कार्य करेंगे।


आपको बताते चलें कि,क्षेत्रीय चयन पर्षद की बैठक में प्रत्येक कर्मी-पदाधिकारी के संपूर्ण सेवा अभिलेख की जांच पर्षद द्वारा अपने स्तर से करते हुए सत्यापित किया जायेगा। हालांकि, क्षेत्रीय चयन पर्षद केंद्रीय स्क्रीनिंग समिति को अपनी अनुशंसा भेजने से पहले सूची का प्रकाशन करते हुए निर्धारित समय-सीमा के अंदर उस पर आपत्ति प्राप्त करेंगे। इसके बाद प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करते हुए आगे का निर्णय लेंगे।