ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

बिहार पुलिस के थानेदार शहीद, पशु चोरों गिरोह को पकड़ने के दौरान फायरिंग में लगी थी गोली

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है। जहां समस्तीपुर में बेख़ौफ़ पशु तस्करों ने थानाध्यक्ष को ही गोलियों से छलनी कर डाला। बदमाशों ने इनके सिर

बिहार पुलिस के थानेदार शहीद, पशु चोरों गिरोह को पकड़ने के दौरान फायरिंग में लगी थी गोली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है। जहां समस्तीपुर में बेख़ौफ़ पशु तस्करों ने  थानाध्यक्ष को ही गोलियों से छलनी कर डाला। बदमाशों ने इनके सिर और आंखों के बीच गोली मार है। जिससे बाद इनको बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय में एडमिट करवाया गया, लेकिन यहां भी इनके हालत में सुधार होता नहीं दिखा तो उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना आइजीआइएमएस लाया गया। जहां अब इलाज के दौरन इनकी मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार,  जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में मवेशी तस्करी की सूचना पर रेड करने पहुंचे मोहनपुर ओपी थानाध्यक्ष को अपराधियों ने गोली मार दिया। गंभीर स्थिति में उन्हें दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। जिसके बाद थानाध्यक्ष का इलाज बेगूसराय के निजी क्लीनिक जहां उनके हालात में सुधार होता नहीं देख सुबह 9 बजे इनको पटना लाया गया।  जहां इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। 


वहीं, इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मोहनपुर ओपी क्षेत्र में इन दोनों मवेशी चोरी की घटना हो रही थी। मवेशी तस्कर की सूचना पर थानाध्यक्ष दलबल के साथ दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में रेड करने पहुंचे थे। इस दौरान अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है की गोली सर और आंख के बीच लगी है। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है।


इधर, इस मामले को लेकर समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने कहा कि - पिछले एक सप्ताह से मोहनपुर ओपी क्षेत्र में मवेशी चोरी की घटना में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा था। जिसके बाद इसको लेकर मोहनपुर ओपी थानाध्यक्ष लगातार इसके पीछे लगे तस्करों की तलाश में लगे हुए थे, इस दौरान नालंदा के एक गैंग के बारे में सुचना मिली थी।