ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार पुलिस बहाली में 1290 कैंडिडेट्स का एप्लीकेशन कैंसिल, यहां देखें रद्द उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

PATNA : इस वक़्त खबर सामने आ रही है पटना से जहां बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के 1290 उम्मीदवारों का आवेदन रद्द कर दिया गया है. आवेदनों में गलतियों को लेकर विभाग ने यह फैसल

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक़्त खबर सामने आ रही है पटना से जहां बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के 1290 उम्मीदवारों का आवेदन रद्द कर दिया गया है. आवेदनों में गलतियों को लेकर विभाग ने यह फैसला लिया है. इन उम्मीदवारों ने बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था. पिछले साल नवंबर महीने में 1722 खाली पदों को भरने के लिए विभाग ने वैकेंसी निकाली थी. 


केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से जारी सूची के मुताबिक कुल 1290 कैंडिडेट्स का एप्लीकेशन कैंसिल किया गया है. पिछले साल 30 दिसम्बर तक भारी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन जमा किया था. 1722 चालक सिपाही के पद पर बहाली के लिए  29 नवंबर को विज्ञापन जारी किया गया था. जिसके लिए इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य था. साथ ही चालक सिपाही के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी था.


1722 चालक सिपाही के पद पर यह बहाली बिहार पुलिस, सैन्य पुलिस (बीएमपी) और पुलिस की विभिन्न इकाइयों के लिए निकाली गई है. जिसके लिए 20 साल से 25 साल तक आयु सीमा निर्धारित की गई है. आवेदकों के एप्लीकेशन में त्रुटियां होने के कारण रद्द किया गया है. 615 आवेदकों ने रजिस्ट्रेशन कराया लेकिन उन्होंने फॉर्म नहीं भरा. जबकि 622 आवेदकों ने खुद अपना आवेदन रद्द किया है. बाकि के 53 आवेदकों ने सिग्नेचर और फोटो गलत अपलोड किया है. साथ ही कुछ उम्मीदवारों ने मल्टीपल एप्लीकेशन भरा. जिसके कारण उनके आवेदन को भी रद्द कर दिया गया है. 


यहां देखें रद्द उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट 

चालक सिपाही के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी. परीक्षा 100 अंकों की होगी. इसके बाद पद के मुकाबले पांच गुना सफल अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए होगा. इसे पास करने वालों को आखिर में वाहन चलाने की परीक्षा देनी होगी. वाहन चलाने में प्राप्त अंकों के आधार पर उनका चयन अंतिम रूप से चालक सिपाही के पद के लिए किया जायेगा. लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दों से संबंधित पूछे जायेंगे. दो घंटे के इस एग्जाम में मल्टीपल च्वॉइस प्रश्न पत्र होंगे.