ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Police encounter: दही गोप हत्या मामले में फरार आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़, इलाके में हड़कंप

Police encounter: पटना से सटे इलाके मनेर में सुबह सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है।

Bihar police
Bihar police
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News: बिहार में सुबह सुबह पुलिस और अपराधी के बीच एनकाउंटर की खबर निकल कर सामने आ रही है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।


जानकारी के मुताबिक, पटना से सटे इलाके मनेर में सुबह सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। जिसमें दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में एक अपराधी को गोली लगी है।


बताया जा रहा है कि, पटना के मनेर में अपराधियों को पकड़ने पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर चली गोली।


इधर, इस  गोलीबारी के दौरान एक अपराधी घायल हो गया । जबकि अन्य अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इसके बाद पुलिस की टीम इन लोगों की छापेमारी में जुटी हुई है। घायल आरोपित दही गोप हत्या मामले में चल रहा फरार ।


बताया जा रहा है कि, अपराधी पटना जिला के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल थे। इसका नाम अपराधी सोनु कुमार को पुलिस ने एनकाउंटर किया है। यह कार्रवाई मनेर थाना क्षेत्र में की गई है। 

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि दही गोप हत्या कांड मामले का वांछित अपराधी सोनू कुमार के मनेर में होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पटना पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने घेराबंदी करते हुए संयुक्त रूप से छापामारी। 


पुलिस को देख अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसपर की गई जवाबी कार्रवाई में वांछित सोनु कुमार के पैर में गोली लगी है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।