ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

Bihar Police: बिहार के 37 DSP-ASP को दी गई प्रोन्नति, दो बने स्टाफ ऑफिसर, पूरी लिस्ट देखें...

नीतीश सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रोन्नति दी है. 34 डीएसपी को वरीय डीएसपी के रूप में प्रोन्नत किया गया है. वहीं दो एएसपी को स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है.

बिहार पुलिस, डीए,पी प्रमोशन, बिहार समाचार, पटना न्यूज, नीतीश कुमार, बिहार पुलिस मुख्यालय, पुलिस प्रमोशन, एएसपी प्रमोशन
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Police: बिहार पुलिस सेवा के 37 अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है. इस संबंध में गृह विभाग ने 2 सितंबर को अधिसूचना जारी किया है. दो पुलिस अधिकारियों को स्टाफ ऑफिसर में प्रोन्नत किया गया है. ये अब तक अपर पुलिस अधीक्षक थे. एक वरीय डीएसपी को अपर पुलिस अधीक्षक  में प्रमोशन दिया गया है. वहीं 34 डीएसपी को वरीय पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है. 

दो एएसपी को स्टाफ ऑफिसर बनाया गया

वरीय पुलिस उपाधीक्षक विनय कुमार शर्मा को अपर पुलिस अधीक्षक वेतनमान स्तर-12 में प्रोन्नति दी गई है . वहीं अपर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार और मनोज कुमार को स्टाफ ऑफिसर में प्रोन्नत किया गया है. इन्हें वेतनमान सत्र-13 का लाभ मिलेगा. जबकि 34 डीएसपी को वरीय पुलिस उपाधीक्षक वेतनमान स्तर-11 में प्रोन्नति दी गई है .

34 डीएसपी को वरीय पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया

सुधीर कुमार, गौरव पांडे, कुमार सागर, गौतम कुमार, सुनील कुमार पांडेय, पंकज कुमार मिश्रा, सुबोध कुमार,सत्यकाम, खुर्शीद आलम, जितेश पांडेय, आदित्य कुमार ,फखरे आलम, रविंद्र मोहन प्रसाद, विनोद कुमार, अमित कुमार, अशोक कुमार, चंद्रभूषण मिश्रा, अनिल कुमार, राजू कुमार सिंह, विनय कुमार राय, अमरेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, इंद्रजीत बैठा, नवीन कुमार, अशोक कुमार आजाद, जयप्रकाश सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, मुकुल परिमल पांडेय, जयप्रकाश तिवारी, अतनु दत्ता, ओमप्रकाश, ओमप्रकाश सिंह, अजय कुमार झा और मुकेश कुमार साह को वरीय डीएसपी बनाया गया है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता