ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

बिहार : पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए अब से एक ही नंबर, डॉयल- 112 पर तुरंत मिलेगी मदद

PATNA : बिहार में अब पुलिस बुलाना हो या एम्बुलेंस या फिर अग्निशमन, इन सबके लिए आपको सिर्फ एक नंबर डायल करना होगा. इससे आपको तत्काल सहायता मिलेगी. पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जै

बिहार : पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए अब से एक ही नंबर, डॉयल- 112 पर तुरंत मिलेगी मदद
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में अब पुलिस बुलाना हो या एम्बुलेंस या फिर अग्निशमन, इन सबके लिए आपको सिर्फ एक नंबर डायल करना होगा. इससे आपको तत्काल सहायता मिलेगी. पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए अब सिर्फ 112 ही डायल करना होगा. सभी आपातकालीन सेवा वाले नम्बरों को एक प्लेटफॉर्म डॉयल 112 पर किये जाने के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय द्वारा एक प्रेस रिलीज जारी किया गया है.


बता दें कि डायल 112 की व्यवस्था काफी हाईटेक है. और इससे ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) से इसे जोड़ा गया है. इससे फोन करनेवाले का लोकेशन भी उसके कॉल के साथ कमांड सेंटर को मिल जाएगा. इससे रिस्पांस टाइम कम लगेगा. 


इसके जरिए बिहार सरकार का मकसद है कि इमरजेंसी की स्थिति में जल्द से जल्द लोगों को सुविधाएं मिल सकें. पायलट प्रोजेक्ट के जरिए राज्य में बड़े पैमाने पर कमांड एवं कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है. दस जिलों से शुरूआत के बाद जल्द ही इस योजना को पूरे सूबे में शुरू कर दिया जाएगा.


बिहार पुलिस ने इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) के लिए 400 गाड़ियों को खरीदने का ऑर्डर दे दिया है. इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम को सुचारू रुप से चलाने के लिए राज्य व जिला स्तर पर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाये जे रहे हैं. 


बिहार : पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए अब से एक ही नंबर, डॉयल- 112 पर तुरंत मिलेगी मदद

राज्य स्तरीय सेंटर राजवंशी नगर में स्थित वायरलेस मुख्यालय के परिसर में होगा, जिससे आनेवाले दिनों में इसे राजीव नगर थाना के पास शिफ्ट किया जाएगा. यह सेंटर 24 घंटे और 7 दिन काम करेगा. यहां एक शिफ्ट में कम से कम 125 व्यक्ति काम करेंगे जो अलग-अलग जिम्मेदारियों को निभाएंगे. इसके लिए पुलिसकर्मियों का चयन कर लिया गया है जिन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है.


बिहार : पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए अब से एक ही नंबर, डॉयल- 112 पर तुरंत मिलेगी मदद


आपातकीन सेवा के लिए 112 नंबर स्थापित करने के पीछे जानकारों का मत है कि अलग-अलग तरह की आपातकालीन स्थिति में लोगों को कन्फ्यूजन हो जाती है कि ऐसी स्थिति में कौन-सा नंबर डायल किया जाए. बता दें कि अभी पुलिस के लिए 100, एम्बुलेंस के लिए 108 और आग लगने पर फायरबिग्रेड की मदद के लिए 101 नम्बर डायल करना पड़ता था.

टैग्स