ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

बिहार : पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का दूसरा ट्रायल रन आज, इस दिन से शुरू होगा परिचालन

PATNA : पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का दूसरा ट्रायल आज यानी रविवार को हो रहा है। यह ट्रेन पटना से सुबह 7.00 बजे रवाना हुई। वहीं, जहानाबाद से सुबह 7.37 बजे पहुंचने के बाद गया के लिए

बिहार : पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का दूसरा ट्रायल रन आज, इस दिन से शुरू होगा परिचालन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का दूसरा ट्रायल आज यानी रविवार को हो रहा है। यह ट्रेन पटना से सुबह 7.00 बजे रवाना हुई। वहीं, जहानाबाद से सुबह 7.37 बजे पहुंचने के बाद गया के लिए रवाना हो गई। यह ट्रेन गया से सुबह 8.35 बजे रवाना होकर कोडरमा से सुबह 9.37 बजे, हजारीबाग से सुबह 10.35 बजे, बरकाकाना से सुबह 11.40 बजे, मेसरा से दोपहर 12.22 बजे, टाटीसिलवे से दोपहर 12.45 बजे, रांची से दोपहर 1.05 बजे व हटिया दोपहर 1.20 बजे पहुंचेगी। 


वहीं, हटिया पहुंचने के बाद यह ट्रेन वापसी में हटिया से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन दोपहर 3.55 बजे खुलेगी। वहीं, रांची से शाम 4.15 बजे, टाटीसिलवे से शाम 4.30 बजे, मेसरा से शाम 4.37 बजे, बरकाकाना से 5.35 बजे, हजारीबाग से शाम 6.32 बजे, कोडरमा से शाम 7.25 बजे, गया से रात 8.55 बजे, जहानाबाद से रात 9.30 बजे व पटना रात 10.10 बजे पहुंचेगी। 


जानकारी हो कि, वंदे भारत ट्रेन का पहला ट्रायल 12 जून को किया गया था। ट्रेन अपने निर्धारित समय से 23 मिनट पहले ही रांची स्टेशन पहुंच गयी थी। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, पटना से हटिया के बीच ट्रेन के सात कॉमर्शियल हॉल्ट होंगे।  पटना और हटिया के बीच यह ट्रेन जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना, मेसरा और रांची स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन मंगलवार को ट्रेन नहीं चलेगी। इस दिन इसका मेंटेनेंस होगा। 


आपको बताते चलें कि, बताया जा रहा है कि यह ट्रेन बहुत जल्द ही आम लोगों के शुरू की जाने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे।  संभवतः, 25, 26 और जून में से किसी एक दिन इसका उद्घाटन किया जा सकता है।