ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

PHC प्रभारी पर बंदूक तानने वाला डॉक्टर सस्पेंड, अटेंडेंस को लेकर हुई थी बहस

मसौढ़ी PHC के प्रभारी पर वहां तैनात डॉक्टर ने बंदूक तान दिया था। जिसकी शिकायत उन्होंने पटना DM से की थी। अब इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। बंदूक तानने वाले को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

BIHAR POLICE
बॉस पर तान दिया बंदूक
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मसौढ़ी पीएचसी में तैनात डॉक्टर और वहां के प्रभारी के बीच अटेंडेंस को लेकर बहस हुई थी। इस दौरान डॉक्टर सत्येंद्र नारायण मोहन पासवान ने प्रभारी डॉ. रामानुजम पर बंदूक तान दिया था। मामला 30 नवंबर 2024 का है अब इसी मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बंदूक तानने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई की है। 


मसौढ़ी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुजम की शिकायत ने इस बात की शिकायत पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और सिविल सर्जन से की। डीएम ने मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को भेजा। जिसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। प्रभारी पर बंदूक तानने वाले डॉक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसकी अधिसूचना स्वास्थ्य विभाग ने 17 जनवरी को जारी की है। इसे विभाग के वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। 


वही इस मामले पर पटना के सिविल सर्जन डॉ.अविनाश कुमार ने बताया कि डॉक्टर सत्येंद्र नारायण मोहन पासवान को अनुशासनहीनता मामले में निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें राज्य स्वास्थ्य मुख्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है। वही उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी। 


टैग्स