ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : पटना में शराब के साथ सॉफ्टवेयर कंपनी का CEO गिरफ्तार, अपार्टमेंट में उत्पाद विभाग की कार्रवाई

PATNA : पटना में शराबियों के खिलाफ पुलिस मोर्चा खोले हुए है. अब पुलिस की नज़र अपार्टमेंट पर है, जहां शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई जारी है. पटना के राजीवनगर थाना के आशियाना

बिहार : पटना में शराब के साथ सॉफ्टवेयर कंपनी का CEO गिरफ्तार, अपार्टमेंट में उत्पाद विभाग की कार्रवाई
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में शराबियों के खिलाफ पुलिस मोर्चा खोले हुए है. अब पुलिस की नज़र अपार्टमेंट पर है, जहां शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई जारी है. पटना के राजीवनगर थाना के आशियाना स्थित एक अपार्टमेंट में शराब के साथ एक सॉफ्टवेयर कंपनी का सीईओ गिरफ्तार हुआ है. छापेमारी में सीईओ के अपार्टमेंट से एक लीटर शराब भी बरामद की गई है. शराब सॉफ्टड्रिंक की बोतल में छिपाकर रखी थी.


बता दें कि उत्पाद विभाग के निरीक्षक मनोज कुमार राय के नेतृत्व में अवर निरीक्षक सकलदेव और पुष्पा कुमारी की टीम ने गुरुवार की आधी रात राजीव नगर, आशियाना स्थित मुंडेश्वरी एनक्लेव अपार्टमेंट, ब्लॉक डी के फ्लैट नंबर-505 में छापा मारा. इस दौरान अभिषेक कुमार शराब के नशे में मिले. 


उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त किशोर कुमार शाह ने बताया कि सूचना मिली थी कि अपार्टमेंट में सीईओ शराब पी रहा है. इसके बाद छापेमारी की गई तो उसे नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपित के खिलाफ शराब पीने और रखने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. 


वहीं, तलाशी लेने पर फ्लैट के बरामदे से एक लीटर शराब बरामद की गई. आरोपित ने प्लास्टिक के 250 मिली लीटर कोल्ड ड्रिंक की पांच बोतलों में अंग्रेजी शराब छुपा रखी थी.