ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

स्मार्टफोन की लत बेहद खतरनाक: मालगाड़ी की चपेट में आए 3 युवक, रेलवे ट्रैक पर बैठकर चला रहे थे मोबाइल

जबसे लोगों के हाथ में स्मार्टफोन आया है जिन्दगी स्मार्ट बन गयी है। लेकिन कुछ लोग इसका दुरुपयोग करते हैं और भारी मुसिबत में पड़ जाते हैं। पटना में पटरी पर बैठकर 3 युवक मोबाइल देख रहे थे तभी मालगाड़ी आ गई।

BIHAR POLICE
मोबाइल का दुरुपयोग
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

patna news: पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां बख्तियारपुर में 3 युवक मालगाड़ी की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गये हैं। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि तीनों युवक रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल चला रहे थे। मोबाइल चलाने में इतने व्यस्त हो गये कि मालगाड़ी के आने का भी पता नहीं चला। 


घायलों में एक की पहचान दक्षिणीचक गांव निवासी 18 वर्षीय मंतोष के रूप में हुई है। घायल मंतोष को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। वही अन्य दो घायल युवकों को परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है। 


बताया जाता है कि जिस वक्त तीनों हादसे के शिकार हुए उस वक्त पाटलिपुत्र एक्सप्रेस पटना से बाढ़ की ओर आ रही थी और तभी बाढ़ से पटना की ओर मालगाड़ी जा रही थी। ये तीनों युवक उस वक्त पटरी पर बैठकर मोबाइल देख रहे थे तभी हादसे के शिकार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेल थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। एक युवक की पहचान तो हो गयी है जिसे पटना रेफर किया गया है जबकि जो दो युवक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट हैं उनकी पहचान करने में पुलिस जुट गयी है ।   

टैग्स